विमान में यात्री ज्यादा किराया देकर आराम से सफर करना चाहते हैं लेकिन ये क्या विमान में तो यात्रियों को ये सब करना पड़ रहा है। क्लिक करके आगे की स्लाइड पढें।
विमान में मच्छरों से यात्रियों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा। सोशल मीडिया पर लगातार यात्रियों की पीड़ा सामने आ रही है। उनका आरोप है कि एयरलाइंस जानबूझ कर यात्रियों को बीमार करना चाह रही है।
बीते दिनों बंगलूरू के हार्ट स्पेशलिस्ट ने लखनऊ से रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट में मच्छरों की शिकायत की तो उन्हें विमान से धक्का देकर उतार दिया गया था। इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए।
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री शिकायत दर्ज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमौसी एयरपोर्ट से लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-162 के पैसेंजर गौरव गोयल ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली जा रहे थे।
विमान में मच्छरों की संख्या इतनी थी कि उन्होंने मच्छर गिनने शुरू किए। लिखा कि उन्होंने पाया पैसेंजरों से ज्यादा मच्छर हैं। वहीं भीमसेन ने लिखा कि वह भी इसी एयरलाइन से यात्रा कर रहे थे। विमान कंपनियां यात्रियों को संक्रामक रोगों से पीड़ित कर देंगी।