जुगाड़ लगाने वाले ट्रेन को भी नहीं छोड़ रहे। ऐसे ही एक यात्री ने टीटीई से सेटिंग की और दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में मोटरसाइकिल चढ़ा दी। अन्य यात्रियों ने रेलमंत्री से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई के आदेश हुए, लेकिन बाइक को नहीं उतारा गया।
2 of 5
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : डेमो
गाजियाबाद निवासी अंकित कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से शिकायत दर्ज करवाई कि उनका दोस्त दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) से गाजियाबाद से लखनऊ आ रहा था।
3 of 5
ट्रेन के स्लीपर कोच में बाइक चढ़ाने से यात्रियों को परेशानी
- फोटो : amarujala
वह स्लीपर कोच एस-5 में यात्रा कर रहा था। गाजियाबाद में ही टीटीई से साठगांठ कर एक यात्री ने अपनी मोटरसाइकिल (केए 53 ईडी 3416) चढ़ा दी।
ऐसे में परेशानी होने पर यात्रियों ने रेलमंत्री से ट्विटर पर मामले की शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
5 of 5
ट्रेन के स्लीपर कोच में बाइक चढ़ाने से यात्रियों को परेशानी
- फोटो : amarujala
बावजूद इसके न बाइक को हटाया गया और न ही दोषियों पर कार्रवाई हुई। वहीं, मजबूर यात्रियों को परेशानी के बीच सफर करना पड़ा।