फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भ मे शिशु के आने से पहले ही मां-पिता कराएं इस बीमारी की जांच, सुरक्षित रहेगा बच्चा

Tue, 08 May 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 May 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
  Parents should get checked thalassemia before pregnancy
डेमो - फोटो : डेमो
गर्भधारण से पहले थैलेसीमिया कैरियर की जांच करा कर होने वाले शिशु को इससे बचाया जा सकता है। 
  Parents should get checked thalassemia before pregnancy
डेमो - फोटो : डेमो
खून न बनने की बीमारी थैलेसीमिया माता-पिता से बच्चों में आती है। इसलिए गर्भधारण करने से पहले माता-पिता में इस बीमारी के कैरियर की मौजूदगी की जांच करानी चाहिए। यदि एक बार थैलेसिमिक बच्चे का जन्म हो गया तो उसे जीवन भर खून चढ़ाना पड़ता है क्योंकि इस बीमारी में खून नहीं बनता है। 
  Parents should get checked thalassemia before pregnancy
doctors

समय पर खून न चढ़ाने से मरीज की मौत भी हो सकती है। संजय गांधी पीजीआई के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग की हेड प्रो. शुभा फडके के अनुसार, थैलेसीमिया का पता सिर्फ मात्र पांच सौ रुपये खर्च करके लगाया जा सकता है। इसमें मां व पिता की जांच की जाती है। दोनों इस बीमारी के कैरियर है तो बच्चे को भी थैलेसीमिया होने की आशंका होती है। इसलिए माता-पिता बनने से पहले दंपती को थैलेसीमिया जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
  Parents should get checked thalassemia before pregnancy
डेमो - फोटो : डेंमो

हीमोग्लोबिन ए-2 जांच से पता लगाया जा सकता है कि मां या पिता थैलेसीमिया के कैरियर तो नहीं हैं। इसके अलावा इस बीमारी का पता लगाने का कोई तरीका नहीं है। इसी जांच से जानलेवा अनुवांशिक बीमारी से बच्चे को बचाया जा सकता है। हर गर्भवती को खून की जांच कर ये पता लगाना चाहिए कि कहीं मां इस बीमारी की कैरियर तो नहीं। 

विज्ञापन
  Parents should get checked thalassemia before pregnancy
- फोटो : डेमो
यदि मां कैरियर निकलती है तो फिर पिता की जांच भी करायी जाती है। यदि दोनों ही थैलेसीमिया के कैरियर निकलते हैं तो गर्भस्थ की तीन माह के अंदर खून की जांच की जाती है। यदि बच्चा बीमारी से ग्रस्त मिलता है तो परिवार को गर्भपात कराने की सलाह दी जाती है। संजय गांधी पीजीआई में हीमोग्लोबिन ए-2 जांच की सुविधा उपलब्ध है। परीक्षण में दोनों में इसका स्तर बढ़ा मिले तो होने वाले बच्चे में मेजर थैलेसीमिया की आशंका 20 प्रतिशत रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed