अंतिम संस्कार के लिए पैकेज तक बन गए हैं। इसका खुलासा अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया। डालीगंज स्थित अंतिम संस्कार का सामान बेचने वाली दुकानों पर इसके ठेकेदार बैठे रहते हैं और ग्राहक के आते ही उसे पैकेज के बारे में विस्तार से बता देते हैं। एक दुकान पर जब संपर्क किया गया तो शनि नाम के व्यक्ति का नंबर दिया गया। शनि ने नॉन कोविड शवों के अंतिम संस्कार का 20 हजार रुपये तक का पैकेज ऑफर किया। यह भी कहा कि कोविड शवों का चार्ज अलग होता है।
लखनऊ: अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार तक के पैकेज, अर्थी को कंधा देने से लेकर जलाने तक का रेट तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन