{"_id":"5b9cc0f6867a557eb1675aeb","slug":"online-parlour-facility-now-available-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर अब खुद ही आएगा घर पर, सिर्फ करना होगा इतना सा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर अब खुद ही आएगा घर पर, सिर्फ करना होगा इतना सा काम
सोनम तिवारी दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
beauty
हर स्त्री सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए तमाम जतन भी करती है। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी खूबसूरती के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है। वर्किंग हों या घरेलू महिलाएं, ब्यूटी पार्लर तक जाने का समय नहीं निकाल पा रही हैं। ऐसे में अगर ब्यूटी पार्लर खुद ही आप तक पहुंच जाए तो कैसा रहेगा। आश्चर्य हुआ न... पर इस बात को सच कर दिखाया है लखनऊ के पंकज कुमार गुप्ता ने।आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें कैसे-
Trending Videos
salonline
- फोटो : amar ujala
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए करने वाले पंकज ने घर पर ही ब्यूटी पार्लर सेवा देने की शानदार पहल की है। इसके तहत ब्यूटीशियन खुद ही महिला ग्राहक के घर पहुंचकर उनकी खूबसूरती निखार रही हैं।
salonline
- फोटो : amar ujala
salonline के नाम से ये सेवा पूरे लखनऊ में उपलब्ध है। जब भी आपको थ्रेडिंग, फेशियल, पेडीक्योर, मेनीक्योर, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप समेत कुछ भी ब्यूटी सर्विसेज लेनी हो तो सिर्फ एक कॉल या फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो भी समय आपकी सहूलियत के अनुसार हो, वह बताएं और फिर बस ब्यूटीशियन उस समय आपके दरवाजे पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
salonline
- फोटो : amar ujala
इस वेबसाइट और नंबर पर करें कॉल
पंकज बताते हैं कि कस्टमर को जब भी ब्यूटी पार्लर की आवश्यकता लगे तत्काल मोबाइल नंबर 7236851999 डायल करें या फिर www.salonline.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। जो भी सुविधाएं लेनी हों और जिस ब्यूटी प्रोडक्ट के ब्रांड की लेनी हो, वह बताने पर आपको उनका मूल्य बता दिया जाएगा और फिर समय के हिसाब से बुकिंग हो जाएगी। ब्यूटीशियन के घर आने पर यदि कभी कुछ अन्य सेवाएं लेने की भी इच्छा हो तो कोई दिक्कत नहीं। आपको वे सेवाएं आसानी से मिल जाएंगी।

मार्केट प्राइस से सस्ते दरों में ही उपलब्ध
कंपनी के ओनर पंकज कुमार कहते हैं कि सलूनलाइन अपने कस्टमर को बाजार मूल्य से काफी सस्ते दामों में ही सेवाएं उपलब्ध कराता है। चाहे ब्राइडल मेकअप हो या फिर पार्टी मेकअप, सबके रेट अन्य पार्लरों की तुलना में काफी कम हैं। हमारी ब्यूटीशियन काफी एक्सपर्ट्स हैं और व्यवहार कुशल भी हैं।