लखनऊ के सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार को तेल टैंकर ने अस्सी वर्ष की प्यारा पाल की जान ले ली। बुजुर्ग महिला साइकिल से अपने दामाद रज्जन पाल संग आंखों के अस्पताल जा रही थीं। हादसे में रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से आक्रोशित वृद्धा के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क के दोनों तरफ गड्ढों को बंद करवाने की मांग के साथ मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिवारीजन शांत हुए।
2 of 5
लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
नरौना गांव निवासी फकीरे पाल की पत्नी प्यारा पाल उर्फ मैका मंगलवार को दामाद मौंदा गांव निवासी रज्जन पाल के साथ टीएसएम अस्पताल आंखों के ऑपरेशन के लिए साइकिल से जा रही थी। अमौसी मौंदा सड़क पर तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ओवर टेक करने में सामने से आ रहे साइकिल को टक्कर मारते हुए मैका को कुचल दिया।
3 of 5
बुजुर्ग प्यारा लाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। दामाद गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। आरोप है कि सड़क के दोनों किनारों पर पीडब्ल्यूडी ने निजी कंपनी को केबल डालने का ठेका दिया था।
4 of 5
वृद्धा की मौत के बाद शव को सड़क में रखकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ठेकेदारों ने केबल डालकर दोनों तरफ दो-दो फिट गहरे गड्ढे में बिना मिट्टी डाले खुले छोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवारीजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग के साथ चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रज्जनपाल ने बताया कि मृतिका के परिवार में तीन बेटे राम खेलावन, महेंद्र कुमार व मैकू लाल,समेत तीन बेटियां राजकुमारी, शकुंतला, संतोष कुमारी हैं।
5 of 5
शव रखकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के फॉरेस्टर अमृत सिंह द्वारा 24 घंटे में सड़क किनारे झाड़ियां कटवाने व एसडीएम सरोजनी नगर चंदन पटेल ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा समेत सड़क किनारे गड्ढों को मिट्टी डालकर भरवाने के आश्वासन के बाद परिवारीजन व ग्रामीण शांत हुए।