फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साध्वी की हत्या के लिए महंत शंकरदास ने रची थी ये खौफनाक साजिश, वजह है बड़ी

Wed, 27 Nov 2019 02:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi murder case disclosure by police in Muzaffarnagar and three accused arrested
साध्वी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

साध्वी सुनीता नाथ की हत्या हरिद्वार स्थित आश्रम के स्वामित्व के विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और वह कपड़ा भी बरामद कर लिया, जिससे साध्वी का गला घोंटा गया था। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Sadhvi murder case disclosure by police in Muzaffarnagar and three accused arrested
मौके से बरामद हुई ये कार - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गत 21 नवंबर को भोपा थाना के भोकरहेड़ी खादर क्षेत्र में महिला का शव मिला था। शव की शनाख्त छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी सुनीता नाथ पुत्री रामस्वरूप के रूप में हुई थी। शव के पास से एक लावारिस स्विफ्ट कार भी मिली थी।

Sadhvi murder case disclosure by police in Muzaffarnagar and three accused arrested
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। पता चला कि हरिद्वार स्थित आश्रम के स्वामित्व को लेकर महंत शंकरदास से सुनीता नाथ का विवाद चल रहा था। उसी विवाद में सुनीता नाथ की हत्या को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhvi murder case disclosure by police in Muzaffarnagar and three accused arrested
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आश्रम की करोड़ों की संपत्ति पर थी शंकरदास की नजर 
हरिद्वार के सिकंदरपुर आश्रम के स्वामित्व और करोड़ों रुपये की संपत्ति पर महंत शंकरदास की नजर थी, जबकि साध्वी सुनीता नाथ इसमें बाधा बन रही थी। साध्वी को रास्ते से हटाने के लिए शंकरदास ने हत्या की साजिश रची। हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सटीक प्लान बनाया, लेकिन खुद को बचा नहीं सके। रेत में फंसी आरोपियों की कार ने उनकी सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया और कानून के हाथ आरोपियों के गिरेबां तक जा पहुंचे।

विज्ञापन
Sadhvi murder case disclosure by police in Muzaffarnagar and three accused arrested
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में स्थित सिकंदरपुर आश्रम के महंत की करीब दस साल पूर्व मौत हो चुकी है। उसके बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में साध्वी सुनीता नाथ और महंत शंकरदास के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते साध्वी ने मुजफ्फरनगर की सिविल कोर्ट में महंत शंकरदास के खिलाफ वाद भी दायर किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सिकंदरपुर आश्रम और उसकी करोड़ों की संपत्ति पर मालिकाना हक की लड़ाई में साध्वी से कई मोर्चों पर मात खा चुके महंत शंकरदास ने आखिरकार साध्वी की हत्या की साजिश रच डाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed