फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कतर्नियाघाट के जंगल में दो सांपों के बीच हुआ संघर्ष, बैंडेड करैत सांप ने वाइपर को उतारा मौत के घाट, देखें तस्वीरें

Wed, 26 Aug 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Aug 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
number of poisonous snakes increased in the forest in bahraich
- फोटो : amar ujala
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में सांपों की तादाद काफी बढ़ी है। बारिश के मौसम में एक से बढ़कर एक ज़हरीले खतरनाक सांप जंगल से निकल कर आबादी में घुस रहे हैं । ऐसे में इंसानी जान पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले एक महीने में सांपों के डसने से सुजौली क्षेत्र में तीन मौतें हुई हैं।
number of poisonous snakes increased in the forest in bahraich
- फोटो : amar ujala
जिसमें दो मौतें रसल वाइपर के काटने से हुई हैं। जिसमें बिछिया निवासी 20 वर्षीय युवती और मटेही निवासी सुरेंद्र मौर्या की मौत रसल वाइपर के काटने से हुई है जबकि कारीकोट के विशुनटाड़ा गांव निवासी रोहित की मौत करैत सांप के काटने से हुई है।
number of poisonous snakes increased in the forest in bahraich
- फोटो : amar ujala
बुधवार की सुबह बिछिया वन बैरियर पर दो सांपों में भिड़ंत हो गई। दोनों में करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। सुबह घूमने  निकले बिछिया के ग्रामीणों ने दो जहरीले सांपों को लड़ता देख उनकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। रंगीले बैंडेड करैत सांप और रसल वाइपर की लड़ाई में बैंडेड करैत सांप ने वाइपर को मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
number of poisonous snakes increased in the forest in bahraich
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते करैत ने वाइपर का आधा शरीर निगल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद बैरियर पर तैनात वनकर्मी दिनेश कुमार ने वाइपर के शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
number of poisonous snakes increased in the forest in bahraich
- फोटो : amar ujala
वहीं लगातार आबादी में सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है जिसको लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं लोगों में दहशत व्याप्त है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed