फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: कोरोना काल में बढ़ी कब्रिस्तान में दफन होने वालों की तादात, कब्र खोदाई का रेट भी बढ़ाया गया

Tue, 13 Apr 2021 01:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Apr 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Number of dead bodies increased in graveyard of Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में कब्रिस्तान में दफन होने के लिए आने वाली मय्यतों की संख्या भी बढ़ गई है। शहर के सबसे बड़े ऐशबाग कब्रिस्तान में ही बीते 12 दिनों में 210 मय्यतों को दफनाया गया है। ऐशबाग कब्रिस्तान के जिम्मेदार हाफिज मतीन बताते हैं कि इनमें 14 शव संक्रमित थे। संक्रमित शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में अलग जगह बनाई गई है। साथ ही गड्ढा भी गहरा खुदवाया जा रहा है।

Number of dead bodies increased in graveyard of Lucknow.
कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि रोजाना 25 से 30 शव आ रहे हैं। उधर, हैदरगंज स्थित सुप्पा कब्रिस्तान में रोजाना 10 से 12 मय्यत दफन होने आ रही हैं। हालांकि अभी तक कोई संक्रमित शव नहीं आया है। हाफिज सलीमुद्दीन का कहना है कि सामान्य दिनों में यहां रोजाना 2 से 3 मय्यतें ही आती हैं, लेकिन बीते चार दिनों में 40 मय्यतें आ चुकी है।

Number of dead bodies increased in graveyard of Lucknow.

इसी तरह निशातगंज कब्रिस्तान में एक अप्रैल से अब तक 23 मय्यत दफन हुई हैं। हाफिज मंजूर आलम ने बताया कि सामान्य दिनों में एक महीने 10 से 12 शव आते थे। डालीगंज कब्रिस्तान में बीते 12 दिनों में 41 मय्यत दफनाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Number of dead bodies increased in graveyard of Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सामान्य दिनों में इनकी संख्या एक महीने में 10 से 12 रहती है
कब्रिस्तान के इंचार्ज उस्मान अली शाह ने बताया कि सामान्य दिनों में एक माह में 20 से 25 मय्यतें आती हैं, लेकिन अभी इनकी संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है। खदरा कब्रिस्तान के जिम्मेदार मोहम्मद रिजवान सैफी ने बताया कि एक अप्रैल से अब तक 29 शव दफनाए गए हैं, जबकि सामान्य दिनों में इनकी संख्या एक महीने में 10 से 12 रहती है। मय्यतों की संख्या बढ़ने से सभी कब्रिस्तान में कब्र खोजने वाले मजदूर भी बढ़ाने पड़ रहे हैं। मजदूर आसानी से मिल जाएं, इसके लिए खुदाई का रेट भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Number of dead bodies increased in graveyard of Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

डालीगंज कब्रिस्तान के इंचार्ज उस्मान अली शाह ने बताया कि कब्र खुदाई का रेट 500 से बढ़कर 800 रुपये किया गया है। वहीं खदरा कब्रिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने बताया कि कमेटी अभी भी 300 रुपये की रसीद काट रही है, लेकिन मजदूर अधिक पैसा मांग रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed