{"_id":"60dea03b8ebc3ebf002fab2c","slug":"new-twist-in-case-of-attack-on-munnavar-rana-son-tabrez-had-fired-on-himself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुन्नवर राना के बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़: तबरेज ने ही चलवाई थी खुद पर गोली, शायर बोले-मैं मर जाऊंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नवर राना के बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़: तबरेज ने ही चलवाई थी खुद पर गोली, शायर बोले-मैं मर जाऊंगा...
Fri, 02 Jul 2021 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
मुन्नवर राना औरा बेटा तबरेज
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर शायर मुन्नवर राना के बेटे तबरेज पर 28 जून को रायबरेली में गोली चलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि तबरेज ने चाचा और भाइयों को फंसाने के लिए खुद ही गोली चलवाई थी। पुलिस के मुताबिक तबरेज की कहानी फर्जी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शायर के लखनऊ और रायबरेली स्थित आवास पर दबिश दी। मुन्नवर राना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। कहा कि बिकरू कांड बनाने की कोशिश चल रही है। इस हालात में मैं मर जाऊंगा। इसके लिए पुलिस वाले ही जिम्मेदार हैं। शायर मुन्नवर राना के बेटे तबरेज को गिरफ्तार करने के लिए बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे रायबरेली पुलिस लखनऊ पहुंची। रात को एफआई टावर अपार्टमेंट में उनके फ्लैट पर पहुंची। वहीं, रायबरेली के आवास पर भी छापा डाला गया। लेकिन पुलिस के हाथ तबरेज नहीं लगा। मुन्नवर राना का आरोप है कि छापा डालते वक्त महिलाओं और उनसे अभद्रता की गई। सभी के मोबाइल पुलिस ने छीन लिए थे। पुलिस खुलेआम गुंडागर्दी कर रही थी।
munawwar rana
- फोटो : अमर उजाला
शायर मुन्नवर ने जारी किया वीडियो, कहा जंगल में मिलेगी हमारी लाश
पुलिस की छापेमारी के बाद शायर ने वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि एक दिन हमारी जंगल में लाश पड़ी मिलेगी। पुलिस दूसरा बिकरू कांड करने की तैयारी में है। इसमें इतना हंगामा करने की क्या जरूरत है। अब ये मुनव्वर राना बिकरू कांड हो गया है। जब पुलिसकर्मियों से वारंट के बारे में पूछा तो उन्होंने मुझे हटने के लिए बोल दिया।

मुनव्वर राणा
- फोटो : amar ujala
मुनव्वर ने आगे कहा कि पुलिस ने गुंडागर्दी की। इनमें से कोई मुझे मार भी देगा और न भी मारे तो मैं इन हालात में मर जाऊंगा। कहा कि पुलिस वाले मुझे हटने के लिए बोल रहे थे... मैं कैसे हट जाऊं। वो मेरा बेटा है। मेरी सबसे बड़ी गलती है कि मैंने उसे पैदा किया है। तबरेज ने आरोप लगाया था कि उसे मारने के लिए किसी ने उसकी कार पर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर शायर मुन्नवर राना का बेटा तबरेज
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में लगाया था हमले का आरोप
रायबरेली पुलिस के मुताबिक, 28 जून को शायर मुनव्वर के बेटे तबरेज राना पर हुए जानलेवा हमले का मामला फर्जी था। जमीन की लड़ाई में तबरेज ने अपने चाचा और भाइयों को फंसाने के लिए खुद अपने ऊपर हमला करवाया था। रायबरेली पुलिस ने तबरेज की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में उल्टा तबरेज राना को ही मुलजिम बना दिया है। मुनव्वर और उनके भाईयों के बीच एक पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

मुनव्वर राना के घर पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
28 जून को मुनव्वर के बेटे तबरेज पर रायबरेली के त्रिपुला चौराहे के पास पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने तबरेज की कार पर फायरिंग की। तबरेज का कहना है कि जब तक उसने अपनी लाइसेंसी गन निकाली तब तक दोनों भाग खड़े हुए।