फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Nepali passport could not be issued because an FIR had been registered.

Lucknow News: प्राथमिकी दर्ज होने के कारण नहीं बना था नेपाली पासपोर्ट

Fri, 30 Oct 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A Nepali passport could not be issued because an FIR had been registered.
प्राथमिकी दर्ज होने के कारण नहीं बना था नेपाली पासपोर्ट
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर जाली भारतीय पासपोर्ट के साथ पकड़े गए नेपाल के कैलाली निवासी दिनेश खड़का के मामले में नया खुलासा हुआ है। नेपाल में मारपीट का मामला दर्ज होने के कारण आरोपी को पासपोर्ट बनवाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उसने दलाल के जरिये जाली भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी से आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें कि दिनेश बुधवार को यूएई से यात्रा करके अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके भारतीय पासपोर्ट में नाम दिलीप लिखा मिला। हालांकि, बातचीत के दौरान उसके नेपाली नागरिक होने का संदेह हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली तो नेपाली स्थायी लेखा नंबर और नागरिकता प्रमाणपत्र मिला। प्रमाणपत्र में उसका नाम दिनेश दर्ज था। इसके बाद सरोजनीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जाली पासपोर्ट से पहली बार गया था विदेश

खुफिया एजेंसियों और सरोजनीनगर पुलिस की पूछताछ में दिनेश ने बताया कि नेपाल में उसके गांव के थाने में उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। उसे विदेश यात्रा करनी थी लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के कारण पासपोर्ट बनवाने में परेशानी आ रही थी। इसलिए उसने नेपाल में ही एक दलाल के जरिये जाली भारतीय पासपोर्ट बनवाया। इसी पासपोर्ट से उसने पहली बार यूएई की यात्रा की थी। एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) ने भी उससे पूछताछ की है। भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी नेपाल में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed