{"_id":"5b6e81ee4f1c1bb8538b8055","slug":"new-train-will-be-start-for-mau-from-16-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों को मिलेगा नई ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों को मिलेगा नई ट्रेन का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों को लखनऊ से मऊ के लिए नई ट्रेन का तोहफा दिया जाएगा। वहीं दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन और कई अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियों से यात्रियों को राहत मिलेगी।।
डेमो
- फोटो : डेमो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन स्टेशन से मऊ के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी। 14 अगस्त को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मऊ से लखनऊ के लिए शुभारंभ करेंगे। यही ट्रेन 16 अगस्त से लखनऊ से मऊ के बीच नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि 15072 लखनऊ जंक्शन से मऊ के लिए प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को रात 8:25 बजे रवाना होकर सुबह 8.30 बजे मऊ पहुंचेगी।
- फोटो : डेमो
वापसी में 15071 मऊ से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को शाम 7:45 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन बाराबंकी, फैजाबाद, सुलतानपुर, जौनपुर, औड़िहार, जखनिया में रुकेगी। इसमें जनरल के पांच, स्लीपर की आठ व थर्ड एसी की एक बोगी होगी। दूसरी ओर रेलवे दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 18 अगस्त से दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन(04406) दिल्ली से सुबह सवा ग्यारह बजे रवाना होगी और बरेली व मुरादाबाद के रास्ते शाम 7:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां से अगली सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
वापसी में 19 अगस्त को दरभंगा दिल्ली स्पेशल(04405) दरभंगा से दोपहर 12 बजे रवाना होकर रात 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां से चलकर अगली दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। थर्ड एसी की दो, सेकेंड की एक व स्लीपर की दस बोगियों सहित जनरल की चार बोगियां ट्रेन में होंगी।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस(15065) में गोरखपुर से 12 अगस्त और पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस(15066) में पनवेल से 13 अगस्त को स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी। ऐसे ही 13 अगस्त को गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस(15063) में गोरखपुर से और 14 अगस्त को एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस(15064) में एलटीटी से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।
गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस(15065) में गोरखपुर से 12 अगस्त और पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस(15066) में पनवेल से 13 अगस्त को स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी। ऐसे ही 13 अगस्त को गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस(15063) में गोरखपुर से और 14 अगस्त को एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस(15064) में एलटीटी से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।