फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

येरूशलम मुद्दे पर भड़के मौलाना, कहा- हिंदू उदारवादी कौम, फलस्तीन के मजलूमों का साथ दे सरकार

Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
muslims protest against america on Jerusalem issue.

येरुशलम को इस्राइल की राजधानी बनाने के अमेरिकी फैसले के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने आसिफी मस्जिद से प्रदर्शन शुरू किया और बड़े इमामबाड़े के गेट तक आए, लेकिन पुलिस ने उनको वहीं रोक दिया।

muslims protest against america on Jerusalem issue.

इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने वहीं अमेरिका व इस्राइल का राष्ट्रीय ध्वज जलाया और विरोध में नारे भी लगाए। मजलिस उलमा हिंद के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि येरुशलम को इस्राइल की राजधानी स्वीकार करने का अमेरिकी निर्णय गैरकानूनी है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने यूनेस्को बैठक में येरुशलम और दीवार ए बुराक पर मुसलमानों का अधिकार स्वीकार किया है।

muslims protest against america on Jerusalem issue.

इसलिए यूएन को अब अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि हिंदू एक उदारवादी कौम है, इसलिए वर्तमान सरकार को इस्राइल के अत्याचार के खिलाफ फलस्तीन के मजलूमों का समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslims protest against america on Jerusalem issue.

जबकि, मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि इस्राइल के अत्याचार का विरोध करना हर इंसान के लिए जरूरी है। इस दौरान मौलाना अली अब्बास खान ने भी विचार व्यक्त किए। जबकि, मजलिस उलमा हिंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन
muslims protest against america on Jerusalem issue.

वहीं, ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन ने भी शुक्रवार को इसी मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया। मिशन के अध्यक्ष सैयद अयूब अशरफ किछौछवी ने कहा कि यह गलत फैसला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed