फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक बिल पर मुस्लिम महिलाओं ने जताया मोदी-योगी का आभार, जानें- क्या कहा

Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
muslim women reaction on bill against triple talaq.

केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए 'द मुस्लिम वुमन प्रोटेक्‍शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल' बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश कर दिया है। जिस पर मुस्लिम महिलाओं ने खुशी जताई है। बिल में तीन तलाक को क्रिमिनल लॉ के अन्तर्गत रखा गया  है। अगर ये कानून बनता है तो तीन तलाक देने वाले को जुर्माना भरने के साथ ही जेल भी जाना पड़ेगा।

muslim women reaction on bill against triple talaq.

सरकार के इस कदम पर आगरा की एक तीन तलाक पीड़ित महिला फैजा खान का कहना है कि हम इस बात से खुश है कि मोदी सरकार व योगी सर‌कार की कोशिश सफल होने जा रही है।

muslim women reaction on bill against triple talaq.

वहीं, रामपुर के अजीमनगर की गुल अफसान का कहना है कि ये कानून बनने से अब तीन तलाक पर रोक लगेगी। गुल के शौहर ने उन्हें सुबह देर से सो कर उठने के लिए तीन तलाक दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslim women reaction on bill against triple talaq.

लखनऊ की एक तीन तलाक पीड़ित हुमा खयानात का कहना है कि इससे हम जैसी तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को थोड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें भी सहारा मिलेगा जिन्हें तीन तलाक की धमकी दी जाती है। हुमा ने कहा कि अगर घरेलू हिंसा की तरह तीन तलाक के खिलाफ भी कानून बनता है तो ये अच्छी बात होगी।

विज्ञापन
muslim women reaction on bill against triple talaq.

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाए जाने का विरोध करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बारे में यूपी के राज्यमंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि जो पर्सनल लॉ बोर्ड को रिमोट से चलाते हैं वो नहीं चाहते कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed