फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय बोला- फैसला स्वीकार, पाकिस्तान को बोलने का हक नहीं

Mon, 11 Nov 2019 01:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Muslim community says ayodhya verdict Accepted Pakistan is not entitled to speak
अयोध्या - फोटो : amar ujala
ठीक रामजन्मभूमि परिसर से सटे टेढ़ीबाजार इलाके में मुस्लिम समुदाय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुतमईन दिखा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा अयोध्या फैसले को मुसलमानों की हार से जोड़ने वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि यह भारत की सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। सभी मुसलमानों ने तहे दिल से स्वीकार किया है। आने वाले वक्त में अयोध्या ही नई सुबह से गुलजार नहीं हुआ बल्कि देश भर के मुसलमानों ने मिलकर अमनो अमान का नजारा पेश किया है। भारत में हर जगह शांति और सौहार्द पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही है। 
Muslim community says ayodhya verdict Accepted Pakistan is not entitled to speak
एक दूसरे के गले लगते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुसलमान इसकी मजम्मत करता है। सभी ने कहा कि हम कुछ दिन की बंदिशें झेलकर अब नया मुस्तकबिल लिखने जा रहे हैं। अयोध्या में राममंदिर सभी के लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। हमारे शीश पैगंबर की मजार भी यहीं मणिपर्वत के पास है। पूरे एशिया में एक मात्र पैगंबर हजरत वहीं है जो अयोध्या में हैं। अयोध्या को खुर्दमक्का कहा जाता है। बेनीगंज चौराहा स्थित रजा जामा मस्जिद के इमाम मो.जफर रजा कहते हैं कि अब अयोध्या शांति और सद्भाव के लिए पहचानी जाएगी। जिस तरह फैसले के बाद समाज ने तहे दिल से स्वागत किया। 
 
Muslim community says ayodhya verdict Accepted Pakistan is not entitled to speak
एक दूसरे को मिठाई खिलाते हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में माहौल अमनो अमान का रहा। यह भारत के आने वाले नये मुस्तकबिल का अहसास है। आने वाले वक्त में हिंदू-मुस्लिम दोनों मेल मिलाप से अयोध्या के विकास की नई तस्वीर लिखेंगे। नूरी मस्जिद बेनीगंज के इमाम कारी मोहम्मद साबान कहते हैं कि हम इमाम जफर से पूरी तरह से सहमत हैं। अयोध्या का फैसला मंदिर-मस्जिद का नहीं, यहां की तरक्की की नई सुबह लेकर आया है। साहबगंज की मस्जिद बसारत के इमाम हैदर रजा कहते हैं कि हमारी अयोध्या अब आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim community says ayodhya verdict Accepted Pakistan is not entitled to speak
एक दूसरे के गले लगते हुए - फोटो : अमर उजाला
सौहार्द के साथ अब आगे बढ़ने की तैयारी 
रामजन्म स्थल और परिसर की लगभग पूरी भूमि नगर निगम के राममंगलदास वार्ड में स्थित है। यहां के पाषर्द हाजी असद अहमद कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को फैसला दे दिया। लोगों ने रविवार को सुबह होने से पहले मंथन भी कर लिया अब बारी है सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की। हमारे वार्ड में टेढ़ीजार बरवारी टोला, वशिष्ठ कुंड, गुरूद्वारा ब्रहमकुंड, अमावां मंदिर से लेकर रामजन्मभूमि तक हमेशा बंदिशों से परेशान रहा है। पिछले एक चार दिन से मोहल्लों से न साईकिल निकलने की जगह मिली है न बाइक। फिर भी अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद की सुबह आगे बढ़ने का सपना लेकर आई है। हम चाहते हैं कि अधिग्रहीत परिसर में ही मस्जिद के लिए भी जगह मिल जाए ताकि एक तरफ मंदिर की घंटी बजे तो दूसरी तरफ अजान के स्वर गूंजे। जरूरत पड़ी तो इसका प्रस्ताव भी नगर निगम में पेश करेगें। 
विज्ञापन
Muslim community says ayodhya verdict Accepted Pakistan is not entitled to speak
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
बंदिशों से परेशान लेकिन आगे बढ़ने का जोश 
गोरखपुर के पीपीगंज से आए रामधनी दास, नौतनवा के रामाश्रय ने कहा- भीड़ तो अभी बढ़ जाएगी लेकिन बंदिशों ने रास्ता बंद कर रखा है। किसी तरह कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आ पाए हैं। घाट पर प्रसाद बेचने वाले सुबोध कुमार दास बिक्री कम होने की चिंता गिनाते हुए बोले- रामजी ने सारा अंधेरा दूर कर दिया है। देखिएगा रामलला का मंदिर बनते ही अपनी छोटी सी दुकान वैष्णो देवी के दुकानदारों से ज्यादा कमाई देगी। नयाघाट पर दिल्ली के सदर मार्केट से दुकान लेकर आए राहुलदेव यादव को पुलिस ने दुकान हटाने की चेतावनी दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed