{"_id":"5aeae2c74f1c1b3b0a8b7d4a","slug":"murder-of-young-man-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव, पास में पड़ा था ये सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव, पास में पड़ा था ये सामान
Thu, 03 May 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 May 2018 04:46 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काकोरी के भलिया गांव निवासी मोटर मैकेनिक 18 वर्षीय सुधीर रावत की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव आम के बाग में फेंक दिया गया। वजह जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
2 of 6
वारदात के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह शव देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुधीर के परिवारीजनों का कहना है कि उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और शव लेकर आगरा एक्सप्रेस वे में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
3 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
ग्रामीणों ने दोनों तरफ पत्थर बिछाकर रास्ता बंद कर दिया। सांसद कौशल किशोर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि सुधीर रावत अपनी मां व नरेगा मजदूर केतकी और छोटी बहन शशि के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुधीर रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पिता जगत पाल रावत की उसके बचपन में ही मौत हो चुकी है। मंगलवार दोपहर वह चोकर लेने के लिए मां से 800 रुपये लेकर निकला था। शाम सात बजे तक उसे बाजार में भंडारे में पूरी-सब्जी बांटते हुए देखा गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह दयाल मौर्या के आम के बाग में उसका शव मिलने से सबके होश उड़ गए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। शव के पास बालों की एक चिमटी और सुधीर का मोबाइल फोन पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।