फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ गोलियां मारकर पूर्व प्रधान की हत्या, सिर को निशाना बनाते हुए की फायरिंग, मचा हड़कंप

Mon, 23 Dec 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
murder of former pradhan in para of lucknow
रामकुमार (फाइल फोटो), घर के बाहर लगी भीड़ और पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के पारा में रविवार रात पूर्व प्रधान रामकुमार उर्फ गुड्डू (50) की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रॉपर्टी का काम करते थे। रात करीब काकोरी मोड़ स्थित ऑफिस से लौटते वक्त बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और सिर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। परिवारीजनों का कहना है कि रामकुमार के माथे और पेट पर पांच गोलियां मारी गई हैं। हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो परिवारीजनों ने शव उठाने से रोक दिया। सीओ आलमबाग से धक्का-मुक्की की और एसएसपी को मौके पर बुलवाने की मांग की।

murder of former pradhan in para of lucknow
घटनास्थल पर पड़ी पूर्व प्रधान रामकुमार की बाइक - फोटो : अमर उजाला

सलेमपुर पतौरा ग्राम पंचायत निवासी रामकुमार की मां विशुनदेई इस वक्त प्रधान हैं। मां की प्रधानी का पूरा कामकाज रामकुमार ही देखते थे। इसके अलावा वह प्लॉटिंग और प्रापर्टी का भी काम करते थे। शनिवार रात ऑफिस से निकलकर वह गांव के ही सजीवन के घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में गए। कुछ देर वहां बिताने के बाद सवा नौ बजे घर लौट रहे थे तभी नरौना पतौरा गांव के पास स्थित ढिल्ले बाबा का शिवाला (मंदिर) के सामने दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने असलहा निकालकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

murder of former pradhan in para of lucknow
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों से सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान का सिर चीथड़े हो गया था जबकि एक गोली पेट में भी लगी थी। परिवारीजनों ने आसपास के लोगों से बातचीत की तो दो बदमाशों के पांच गोलियां मारने का पता चला। हत्या से इलाकाई लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर आलमबाग सीओ, पारा, काकोरी व आलमबाग थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of former pradhan in para of lucknow
घर के बाहर लगी भीड़ और पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव हटवाने का प्रयास किया तो परिवारीजन भड़क गए। सीओ से धक्का-मुक्की की। परिवारीजनों ने एसएसपी के मौके पर आने के बाद ही शव हटवाने की बात कही। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पूर्व प्रधान की रंजिश और अन्य विवादों को खंगाला जा रहा है। चूंकि परिवारीजन हंगामा कर रहे हैं इसलिए कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
murder of former pradhan in para of lucknow
रामकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दो माह पहले भी हुआ था हमला
पारा के पूर्व प्रधान रामकुमार उर्फ गुड्डू को दो माह पहले भी मारने की कोशिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक, दो माह पूर्व घर पर सेंध लगाकर बेडरूम में फायर किया गया था। जिसमें गोली बिस्तर में धंसी थी। इसकी रिपोर्ट पारा थाने में दर्ज कराई गई थी। पूर्व प्रधान रामकुमार अविवाहित थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि चार भाई राजेंद्र, रामेंद्र, रामबक्स उर्फ बबली में वह सबसे छोटे थे। उनकी चार बहनें मुन्नी, सर्वेश कुमारी, सुनीता और अर्चना भी हैं। रामकुमार की मौत से मां बिशुनदेई और बहनों में रोना-पीटना मचा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed