सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश की तारीफ की और कहा कि वो एक अच्छे बेटे हैं। वो पहले मेरे बेटे हैं और नेता बाद में। हमेशा ही उन पर मेरा आशीर्वाद बना रहेगा। मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्म दिन बुधवार को सपा मुख्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। महशूर शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के संगीत और मुलायम की शान में कसीदों वाले गीतों के बीच केक काटकर उन्हें जन्म दिन की बधाइयां दी गईं। अखिलेश ने उन्हें शॉल भेंट किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम ने कहा, अखिलेश को आशीर्वाद दे दिया है, आगे भी देते रहेंगे। वह (अखिलेश) लड़का भी है और राजनीति भी करता है लेकिन लड़का पहले है, राजनीतिक बाद में।
मुलायम ने अखिलेश पर बरसाया प्यार, कहा- अखिलेश बेटा पहले नेता बाद में, हमेश बना रहेगा आशीर्वाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन