तेजस समेत इस एक्सप्रेस को नहीं मिल रहे यात्री, यहां देखें- इतनी सीटें हैं खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास बात यह है कि शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस दोनों ही चेयरकार ट्रेन हैं। तेजस जहां लखनऊ जंक्शन से सुबह छह बजे के आसपास रवाना होती है, वहीं शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3.30 बजे जंक्शन से चलती है। खास बात यह है कि दोनों ही ट्रेनों को यात्री नसीब नहीं हो रहे हैं। ट्रेन में आधी से ज्यादा सीटें खाली रहती हैं। तेजस में यात्रियों को 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा भी दिया जाता है। इसके अलावा सेवा सत्कार से लेकर खानपान तक की बेहतर व्यवस्था रहती है। हालांकि, आईआरसीटीसी व रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार में चेयरकार की हालत बदल जाएगी और यात्रियों की संख्या बढ़ने से सीटें फुल रहेंगी। यात्रियों की संख्या ऐसे ही बनी रही तो ट्रेन संचालन का खर्च निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं संचालन स्थगित करने की नौबत आ सकती है।
यात्री प्रकाश सिंह ने बताया कि तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस में डायनेमिक फेयर लगने की वजह से किराया काफी महंगा हो जाता है। तेजस का किराया दिल्ली की दूसरी ट्रेनों से पांच से सात सौ रुपये तक ज्यादा महंगा होता है। डायनेमिक फेयर के तहत शताब्दी एक्सप्रेस की चेयर कार का अधिकतम किराया जहां 1400 पार हो जाता है, वहीं तेजस एक्सप्रेस का किराया 1500 रुपये से अधिक हो जाता है। शताब्दी में अनुभूति कोच का किराया तो करीब ढाई हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
.
तारीख शताब्दी तेजस
21 267 80
22 333 93
23 448 104
24 377 122
25 443 155
26 362 125
27 419 123
इतनी सीटें हैं खाली
तारीख शताब्दी तेजस
सीसी एग्जी. सीसी एग्जी.
अक्टूबर
29 648 07 310 18
30 645 04 299 20
31 664 13 319 26
नवम्बर
1 664 03 294 18
2 819 11 365 26
3 805 14 384 25
(सीसी-चेयरकार, एग्जी-एग्जीक्यूटिव)
एक ओर जहां शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस जैसी चेयरकार गाड़ियों में सीटें सैकड़ों की संख्या में खाली है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ मेल में वेटिंग चल रही है, जबकि सारी गाड़ियां वीआईपी हैं। लखनऊ मेल में अगले एक हफ्ते तक स्लीपर क्लास में वेटिंग 131, 63, 107, 128, 83, 40 और थर्ड एसी में 24, 20, 16, 33 है। कमोबेश दिल्ली जाने वाली और गाड़ियों की भी यही स्थिति है।