फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Sanjay Singh's meeting with Akhilesh, talks of alliance begin; SP chief says he has not asked for s

यूपी: संजय सिंह के अखिलेश से मिलने के बाद गठबंधन की चर्चाएं, सपा प्रमुख की दो टूक- न सीटें मांगी; न देंगे

Mon, 24 Aug 2026 06:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Aug 2026 06:02 AM IST
सार

SP-AAP alliance: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आप नेता संजय सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों दलों में गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गईं थीं। 
 

विज्ञापन
UP: After Sanjay Singh's meeting with Akhilesh, talks of alliance begin; SP chief says he has not asked for s
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या यूपी के विधानसभा चुनाव में आप को भी इंडिया गठबंधन के तहत कुछ सीटें मिलेंगी। हालांकि, सपा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने आप से कोई सीट नहीं मांगी थी, जबकि ओखला जैसी कुछेक सीटों पर सपा का अच्छा जनाधार है। सपा ने आप के पक्ष में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। इसी तर्ज पर यूपी में भी आप का सहयोग लिया जाएगा, लेकिन किसी तरह की सीट की साझेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन


अखिलेश से मिले संजय, आरक्षण पर हुई चर्चा
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की बढ़ती हलचल और देश में गरमाए आरक्षण के मुद्दे के बीच रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर लिखा कि संविधान और आरक्षण के लिए भाजपा सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोशिश को नाकाम करना ही होगा। 69000 शिक्षक भर्ती में प्रदेश सरकार ने पिछड़ों का हक मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे कई मुद्दों पर अखिलेश यादव से चर्चा हुई। 
विज्ञापन

 

चंदा-चीनी के बाद अब स्कूल हो गए चोरी : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में स्कूल चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड (यू डायस) में इन्हें चलता हुआ दिखाया जा रहा है।

उन्होंने घोषणा की कि जो भी इन पांच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज देगा, उसे वे अपने वेतन से एक लाख का इनाम देंगे। इनमें प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला, मिसिरपुर कन्या, कंपोजिट विद्यालय गदन अर्ज़नी, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाज़ार, प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं कोर्ट जाकर अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश में 90 हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed