{"_id":"6a8ba2c523f44668be0a53de","slug":"up-a-separate-strategy-will-now-be-developed-for-underprivileged-school-children-and-a-learning-enhancement-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूलों के कमजोर बच्चों के लिए अब बनाई जाएगी अलग रणनीति, लर्निंग इन्हैंसमेंट प्रोग्राम होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूलों के कमजोर बच्चों के लिए अब बनाई जाएगी अलग रणनीति, लर्निंग इन्हैंसमेंट प्रोग्राम होगा लागू
Mon, 24 Aug 2026 07:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:17 AM IST
सार
Primary Schools in UP: यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे कमजोर बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए एक विशेष रणनीति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों के लिए विशेष व्यवस्था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक तरफ जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाया जा रहा है वहीं अब 6 से 8 के बच्चों के लिए लर्निंग इन्हैंसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) लागू होगा। इससे इन क्लास के बच्चों का लर्निंग गैप कम करने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
कमजोर बच्चों के लिए कैचअप शिक्षण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए अधिगम स्तर का आकलन कर कमियों की पहचान कर विषयवार दक्षता हासिल करना है। इसके लिए तालिका और निपुण एप के माध्यम से दक्षता आधारित आंकलन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित व प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए विज्ञान और गणित सर्किल बनाए जाए। यहां बच्चों को प्रोजेक्ट, मॉडल और अलग-अलग किट के माध्यम से सिखाया व समझाया जाए। इसी तरह अंग्रेजी शिक्षण के लिए बने वीडियो का प्रयोग किया जाए। शिक्षक संकुल की बैठकों में इसके लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।
विज्ञापन