{"_id":"57dad9764f1c1bf504d475d7","slug":"monkeys-attacked-ay-a-woman-and-her-son-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने कर दी महिला की ये हालत, अब अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों ने कर दी महिला की ये हालत, अब अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें
Fri, 16 Sep 2016 09:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Sep 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के हजरतगंज के गोमती बैराज पर बृहस्पतिवार रात साइकिल से लौट रहे मां-बेटों को बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। महिला बचने के लिए बैराज की जाली खोलकर अंदर घुसी तो वह गोमती में गिर गई। बेटे ने यह देख छलांग लगा दी।
2 of 12
इसी बीच जानकारी पाकर समतामूलक चौराहे पर तैनात ट्रैफिक दरोगा व नागरिक पुलिस का दीवान दौड़ा। दोनों ने दिलेरी दिखाते हुए आनन फानन में रस्सा मंगवाकर मां-बेटों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लोगों ने ट्रैफिक दरोगा-नागरिक पुलिस की बहादुरी की तारीफ की।
3 of 12
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से असम निवासी अशरूद्दीन परिवार संग गोमती नगर के भीखमपुर में झोपड़ी बनाकर रहता है। उसकी पत्नी अदुरा बेगम (40) अपने बेटे साकिब (15) संग बृहस्पतिवार रात मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। (माजरा देखने के लिए आसपास भीड़ लग गई।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
गोमती बैराज पास बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। यह देख मां-बेटे रोड पर साइकिल से कूदकर बैराज गेट खोलकर अंदर घुस गए। इसी बीच महिला का संतुलन बिगड़ा और वह गोमती में जा गिरी। महिला को बचाने के लिए बेटे ने भी छलांग लगा दी। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों की वहां भारी भीड़ जुट गई। (महिला व उसके बेटे को बाहर निकालते लोग।)
विज्ञापन
5 of 12
पूरा ट्रैफिक वहां रेंगने लगा। जानकारी पाकर समतामूलक चौराहे पर तैनात ट्रैफिक दरोगा प्रमोद कुमार तिवारी व वेब चौकी में तैनात दीवान वीरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर बितर किया। (महिला व उसके बेटे को बाहर निकालते लोग।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।