आप अपनी बीमारी को दूर करने के लिए इस दवा का सेवन कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है।
नींद कम करने और खुद को अलर्ट करने के लिए स्मार्ट ड्रग के तौर पर पहचाने जाने वाली मोडाफिनिल दवा हड्डियों को कमजोर बना रही है। यह दावा सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने इस दवा के खतरों को अपने शोध में पकड़ा है।
युवाओं में बढ़ रहे इस दवा के सेवन पर सीडीआरआई के वैज्ञानिकों की एक टीम ने डॉ. नैबेद्य चट्टोपाध्याय और डॉ. सब्यसाची सान्याल की निगरानी में शोध शुरू किया गया था। एक साइंस जर्नल में प्रकाशित इस शोध के परिणाम यह हैं कि मोडाफिनिल दवा की वजह से हड्डियां कमजोर हो रही हैं।
युवावस्था में हड्डियों की मजबूती से ही जीवन की आयु तय होती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि मोडाफिनिल हड्डियों की निर्माण-कोशिकाओं निकलने वाले एक दाहक प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर हड्डियों को गला देता है।
ऑस्टियोपोरोसिस के लिए आशंका बनना खतरनाक है। हड्डी के द्रव्यमान संचय में रुकावट के कारण आरंभिक ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर के खतरे बढ़ जाते हैं। मोडफिनिल जैसी दवाओं का उपयोग युवाओं के लिए भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस की घटनाओं में भारी वृद्धि होने की आशंका पैदा करता है।