लखनऊ के आलमबाग यार्ड में शुक्रवार सुबह शंटिंग के दौरान ट्रेन पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बहुत से यात्री जख्मी हो गए। रेलवे कंट्रोल रूम को सुबह 10:20 बजे यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।
2 of 8
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
यह एक मॉकड्रिल थी और कंट्रोल रूम को यह सूचना रेल दुर्घटना होने पर खोज, राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करने के लिए दी गई थी। मॉकडिल के लिए एनडीआरएफ एवं उत्तर रेलवे ने यार्ड में बाकायदा ट्रेन दुर्घटना का वह सीन तैयार किया जिसमें ट्रेनोें के कोच एक दूसरे पर चढ़े हुए थे।
3 of 8
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह एवं उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक सतीश कुमार के मुताबिक, सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुबह 10:35 बजे पहुंचकर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ फिजिकल व टेक्निकल सर्च करके फंसे एवं घायल यात्रियों को चिन्ह्ति किया।
4 of 8
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
टीम ने ऑपरेशन बेस को तैयार कर रेस्क्यू व इवेक्युएशन टीम ने चिन्हित दुर्घटनाग्रस्त बोगियों में से घायल व फं से हुए लोगों को अत्याधुनिक कटिंग उपकरणों की सहायता से होरिजेंटल व वर्टिकल एप्रोच बनाकर घायलों तक पहुंच बनाई।
5 of 8
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
इसके बाद फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया।