तेलीबाग में सोमवार को हुए हादसे से पीड़ित परिवारों से मिलने मंत्री अरविंद सिंह गोप उदयपुर गांव पहुंचे।
2 of 5
तेलीबाग एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
यहां उन्होंने पीड़ित तीनों परिवारों को ढांढस बंधाया और लोहिया आवास देने की घोषणा की साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि देने की घोषणा की।
3 of 5
तेलीबाग एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
मंत्री ने एसडीएम को पीड़ितों का तत्काल जमीनी पट्टा करने का आदेश दिया।
बीते सोमवार लखनऊ के तेलीबाग इलाके में हुए सड़क हादसे में उदयपुर गांव के नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
हादसा सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे पीजीआई थाना क्षेत्र के रामभरोसे इंटर कॉलेज के पिछले गेट के पास हुआ था। निगोहां के उदयपुर निवासी योगेंद्र तिवारी (34) अपनी हांडा अमेज कार से साले पंकज सिंह के आलमबाग स्थित चंद्रा गेस्ट हाउस में आयोजित तिलक समारोह से लौट रहे थे तभी सामने से आ रही मारुति वैन से टक्कर हो गई।