अपनी मेट्रो मंगलवार को फुल स्पीड से दौड़ी। आरडीएसओ ने चारबाग से ट्रांसपोर्टनगर के बीच मंगलवार को ट्रायल पूरा किया। दोपहर से शाम तक चले ट्रॉयल में 12 बार ट्रेन चली। इसमें आठ राउंड का डाटा 70 से90 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से रिकॉर्ड किया गया। पांच राउंड का डाटा 90 किमी. प्रतिघंटा की स्पीड पर लिया गया।
फुल स्पीड से दौड़ी अपनी मेट्रो, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से मेट्रो चलाने के लिए आरडीएसओ ने भी काम की रफ्तार बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि हम लखनऊ के लोगों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते। हमारी कोशिश है कि अतिरिक्त समय देकर ट्रायल को जल्दी पूरा कर लिया जाए।
यू-गर्डर का की कास्टिंग शुरू
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो रूट के लिए यू-गर्डर की कास्टिंग का काम लखनऊ मेट्रो ने शुरू करा दिया। निदेशक दलजीत सिंह कास्टिंग शुरू होने के बीच कॉल्विन कॉलेज मैदान में मौजूद रहे।
स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार
कॉमर्शियल रन की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाने लगा है। ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, सिंगारनगर का काम जहां पूरा कर लिया गया है। वहीं मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग सहित बाकी मेट्रो स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म को फाइनल टच देने पर काम चल रहा है।
सुरंग की खोदाई भी तेज
सचिवालय से हजरतगंज के बीच सुरंग की खोदाई तेजी से चल रही है। सुरंग की खोदाई करते हुए टीबीएम अब विधानसभा को पार करते हुए तेज कुमार प्लाजा के पास पहुंच चुकी है।