मीरा को तलाश है आदर्श वर की। लेकिन, उनकी कुछ शर्तें भी हैं। ये शर्तें क्या हैं, ये जानने के लिए पहले मीरा के बारे में जानना जरूरी है।
2 of 6
kaleerein
- फोटो : amar ujala
दरअसल, मीरा उस लड़की का नाम है जो धारावाहिक ‘कलीरें’ में अहम भूमिका में नजर आएगी। ‘कलीरें’ एक ऐसे आदर्श वर की तलाश की कहानी है जो दुल्हन को अपने हिसाब से न बदलकर उसी रूप में स्वीकार करे जैसी वह है।
3 of 6
kaleerein
- फोटो : amar ujala
यह कहना है अभिनेत्री अदिति शर्मा का जो साथी एक्टर अर्जित तनेजा के साथ अपने नए शो के प्रमोशन के लिए बुधवार को शहर में थीं।
4 of 6
kaleerein
- फोटो : amar ujala
अदिति ने कहा मैं मीरा के किरदार में हूं, जो मस्त और आजाद ख्यालों वाली लड़की है। वह चाहती है कि उससे शादी करने वाला उसे उसी रूप में स्वीकार करे जैसी वह है। उन्होंने कहा वह पहली बार लखनऊ आई हैं। यहां के बारे में खासकर चिकन की कुर्ती के बारे में बहुत सुना है। कहा, वह इनकी शॉपिंग करना चाहती हैं।
शो के लिए सीखी कबड्डी
अदिति ने कहा, यह मेरा पहला शो है। इससे पहले उन्होंने गुरु रंधावा के साथ पंजाबी सांग गीत व विज्ञापनों में काम किया है। बताया कि किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने कबड्डी भी सीखी। उन्होंने बताया कि मां ने उनका साथ दिया। जब वह दिल्ली से आईं तो परिवार भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गया। उन्होंने बताया कई फिल्मों और सीरियल के ऑफर आए। लेकिन अभी उनका फोकस इसी सीरियल पर है।