फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माया का वार, कहा- सूबे में जंगलराज, यूपी-100 सेवा सपा सरकार की 'ड्रामेबाजी'

Sun, 20 Nov 2016 02:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
mayawati speaks about UP100 service.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी-100 सेवा को ड्रामेबाजी बताया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की दयनीय कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल भी नहीं सुधरेगी। मायावती ने कहा कि जबसे सपा सरकार बनी है, पूरे प्रदेश में कानून के राज की जगह गुंडों, बदमाशों, माफिया और सांप्रदायिक तत्वों का जंगलराज चल रहा है।

mayawati speaks about UP100 service.

सपा परिवार में वर्चस्व को लेकर मचे घमासान से कानून-व्यवस्था की स्थिति और खराब हो गई है। यूपी-100 जैसी हाई-फाई सुविधाओं का कितना भी दिखावा कर लिया जाए, इससे हालात सुधरने वाले नहीं हैं।

mayawati speaks about UP100 service.

माया ने कहा कि सपा सरकार ने चीनी मिल मालिकों को करीब एक हजार करोड़ रुपये का अनुचित लाभ दे दिया, पर गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली बढ़ोतरी की है। गन्ना किसानों को उनका बकाया अभी तक नहीं दिलाया गया है। 170 मेडिकल मोबाइल यूनिटें शुरू करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि चुनाव से ऐन पहले ऐसी घोषणाएं उचित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati speaks about UP100 service.

केंद्र की भाजपा सरकार की तरह ही सपा सरकार जल्दबाजी में राजनीतिक स्वार्थ वाले आर्थिक फैसले बिना पूर्व बजट प्रावधान के ही ले रही है। बसपा के सत्ता में आने पर इन फैसलों की समीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने लग्जरी गाड़ी खरीदने जैसे फैसलों की भी निंदा की। कहा, इस राशि का इस्तेमाल डेंगू की मार झेल रहे लोगों को राहत दिलाने में किया जा सकता था।

विज्ञापन
mayawati speaks about UP100 service.

मुस्लिम समाज को नसीहत
मायावती ने कहा कि सर्व समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों को भी यह समझना होगा कि उनके हित सपा में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। अब दो खेमों में बंटी सपा को वोट देने का मतलब है भाजपा को मजबूत करना व उसे जिताना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed