सड़क हादसे में घायल हुए यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को शनिवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है, उनकी हालत अब स्थिर है। पूरी तरह स्वस्थ होने में उन्हें चार से पांच हफ्ते लग जाएंगे। केजीएमयू के प्रो. रविकांत ने बताया कि उनकी दाहिनी जांघ में कंपाउंड फ्रैक्चर, स्पाइन में चोट आई है। माथे और नाक में चश्मा घुस जाने से घाव हो गया है इसके अलावा चार पसलियां टूट गई हैं। उन्हें एयर एंबुलेंस से गुडगांव के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है वहीं उनका इलाज होगा।
प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव के हसनगंज औरास में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के पूर्वाभ्यास के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे।
3 of 6
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
हसनगंज के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहगल की कार कई चक्कर घूम गई थी दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।
टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों और एलएंडटी के कर्मचारियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला । सहगल को एक अन्य राहगीर की स्कॉर्पियो से तत्काल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
5 of 6
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
हादसे में सहगल की कार के ड्राइवर राम शंकर पांडेय, उनके साथ बैठे पत्रकार मोहित दुबे भी घायल हो गए। वहीं, टक्कर मारने वाली कार को चला रहे फतेहगढ़ के प्रशांत श्रीवास्तव व उसके भाई सुकांत को भी चोटें आई हैं।