फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बरेली के मौलाना ने की कमलेश तिवारी के हत्यारों की मदद’, एसएसपी दफ्तर में आई गुमनाम चिट्ठी

Mon, 21 Oct 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
maulana of bareilly helped murderers of kamlesh tiwari
कमलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्यारों को बरेली के एक मौलाना के मदद करने का इनपुट जांच एजेंसियों को मिला है। बताया जा रहा है कि किला के मलूकपुर इलाके में रहने वाला यह मौलाना भी हाल ही में रईसों की फेहरिस्त में शामिल हुआ है। उसी ने कमलेश के हत्यारों का बरेली में इलाज कराया और फिर यहां से निकलने में भी उनकी मदद की। एसटीएफ और दूसरी जांच एजेंसियां हत्यारों की तलाश के साथ उनके मददगार की भी पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।

maulana of bareilly helped murderers of kamlesh tiwari
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अर्जुन साहू

लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद हत्यारे शुक्रवार रात बरेली पहुंचे थे। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक रात में बरेली रुककर वह सुबह गाजियाबाद की ओर निकल गए। अभी तक की छानबीन में पता चला कि हत्यारे सुबह किसी ट्रेन से बरेली से निकले लेकिन यह पता नहीं लग पाया कि लखनऊ से उनके बरेली आने का माध्यम क्या था। हत्यारे बरेली में किसी होटल में रुके या अपने मददगार के घर, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

maulana of bareilly helped murderers of kamlesh tiwari
कमलेश तिवारी हत्याकांड (फाइल फोटो)

जांच एजेंसियों का मानना है कि रात में हत्यारों ने बरेली में ही रुककर खाना खाया और आराम किया।  सूत्रों के मुताबिक रविवार को जांच एजेंसियों और एसएसपी को किसी ने गुमनाम पत्र भेजकर सूचना दी कि मलूकपुर के एक मौलाना ने बरेली में हत्यारोपियों की मदद की थी। इस मौलाना के आतंकी संगठनों से भी संपर्क होने का दावा किया गया है। यह भी कहा गया है कि दो साल में ही इस मौलाना ने काफी पैसा अर्जित किया है। पुलिस और जांच एजेंसियाें पत्र में दिए गए इनपुट के आधार पर गोपनीय जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- बरली ब्यूरो)

विज्ञापन
विज्ञापन
maulana of bareilly helped murderers of kamlesh tiwari
कमलेश तिवारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस ने बरेली आकर तलाशी कड़ियां
शनिवार रात लखनऊ पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में यहां आई थी और फिर नए इनपुट के बाद गाजियाबाद की ओर निकल गई। स्थानीय एजेंसियां आरोपियों के बरेली कनेक्शन की जांच कर रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। चर्चा रही कि बरेली के किसी निजी अस्पताल में एक बदमाश ने चाकू चलाते वक्त अपने हाथ में लगी चोट का एक्सीडेंट बताकर इलाज भी कराया था। हालांकि रविवार को काफी छानबीन के बाद भी एसटीएफ उस अस्पताल और डॉक्टर का सुराग नहीं खोज पाई।
विज्ञापन
maulana of bareilly helped murderers of kamlesh tiwari
कमलेश तिवारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
आरोपियों के बरेली में इलाज कराने और स्थानीय स्तर पर उनके किसी मददगार के बारे में अभी कोई ठोस इनपुट नहीं है। एसटीएफ ने भी इस बारे में खुच नहीं बताया है। हालांकि छानबीन करा रहे हैं, कुछ पुष्टि हुई तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed