फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहराः दिसंबर से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, 8 ट्रेनें कैंसिल व 18 के फेरों में होगी कटौती

Sat, 16 Nov 2019 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Nov 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
many trains cancelled due to fog from 16 december
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे कई ट्रेनों को निरस्त करेगा। इसके चलते करीब तीन दर्जन ट्रेनों का संचालन 16 दिसंबर से तीन फरवरी तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान आठ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। वहीं, 18 ट्रेनों के फेरों में कटौती होगी और दो आंशिक रूप से निरस्त करने के साथ चार को बदले रूट से चलाया जाएगा।

many trains cancelled due to fog from 16 december
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन-मऊ एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक, अंबाला-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी तक और अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी।
many trains cancelled due to fog from 16 december
प्रतीकात्मक तस्वीर
कृषक एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक लखनऊ से मऊ तक चलेगी। यह मऊ से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। ऐसे ही पटना कोटा एक्सप्रेस 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक बदले रूट कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर के रास्ते चलेगी। कोटा पटना एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक इसी रूट से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
many trains cancelled due to fog from 16 december
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उधर, बरौनी जंक्शन-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस, कटिहार-दिल्ली आम्रपाली एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस व ग्वालियर बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस के फेरों में कमी की गई है।
विज्ञापन
many trains cancelled due to fog from 16 december
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेगमपुरा, अमरनाथ एक्सप्रेस 18 से 26 तक बाधित
वहीं पठानकोट से जम्मूतवी स्टेशन के बीच लिमिटेड हाइट सबवे का काम 18 से 26 नवंबर के बीच होगा। इसके कारण अमरनाथ एक्सप्रेस 18 से 26 नवंबर के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 18 से 25 नवंबर तक पठानकोट तक ही जाएगी। वापसी में भी जम्मू की जगह ट्रेन पठानकोट से चलेगी। इसी क्रम में शहीद और सरयू यमुना एक्सप्रेस का ठहराव हरियाणा के भोडवाल माजरी स्टेशन पर 16 से 20 नवंबर के बीच तीन मिनट के लिए होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed