फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे प्रदेश में अब केवल ई-चालान की व्यवस्था होगी लागू, 15 से बंद हो जाएगा गाड़ियों का मैनुअल चालान

Fri, 05 Jun 2020 09:10 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Manual challan of vehicles will be stopped from 15 now only e-challan will be arranged in the entire state
e- challan - फोटो : Social media
पूरे प्रदेश में 15 जून से गाड़ियों का मैन्युअल चालान बंद हो जाएगा। अब केवल ई-चालान ही किया जाएगा। यातायात निदेशालय ने इसके निर्देश सभी जिलों की पुलिस और यातायात पुलिस के अलावा राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों को भेज दिए हैं।
Manual challan of vehicles will be stopped from 15 now only e-challan will be arranged in the entire state
Challan - फोटो : Social
आईजी यातायात दीपक रतन ने बताया कि पहले चरण में 10 जिलों में ई चालान की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू किया गया था। जिस गाड़ी का ई-चालान किया जाता है उसका ई-चालान वाहन मालिक के मोबाइल पर एसएमएस से पहुंच जाता है। साथ ही डाक से ई-चालान की कॉपी भी भेजी जाती है। 
Manual challan of vehicles will be stopped from 15 now only e-challan will be arranged in the entire state
कार का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में डाक खर्च उपलब्ध न होने के कारण 20 प्रतिशत मैन्युअल या पेपर चालान भी किए जा रहे थे। अब सभी जिलों को डाक खर्च के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद अब फैसला किया गया है कि 15 जून से पेपर चालान या मैन्युअल चालान पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस व रेलवे पुलिस द्वारा केवल ई-चालान की कार्रवाई ही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manual challan of vehicles will be stopped from 15 now only e-challan will be arranged in the entire state
up bus - फोटो : amar ujala
सरकार ने परिवहन निगम के प्रयासों को सराहा  

लॉकडाउन के दौरान परिवहन निगम की सेवाओं की राज्य सरकार ने सराहना की है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में निगम ने सराहनीय सेवाएं दीं। निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को इसके लिए धन्यवाद देते हुए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है। 
विज्ञापन
Manual challan of vehicles will be stopped from 15 now only e-challan will be arranged in the entire state
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को निगम की 3800 बसों से 1,75,000 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। बसों के संचालन में सुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों से फीडबैक लेने की भी योजना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed