{"_id":"6a8c829538ee6c3e5a049509","slug":"lucknow-friend-attacked-with-a-rod-with-intent-to-kill-accused-fled-believing-him-dead-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दोस्त पर रॉड से जानलेवा हमला, मरा समझ कर भागे आरोपी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दोस्त पर रॉड से जानलेवा हमला, मरा समझ कर भागे आरोपी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
सार
किसी बात को लेकर हुए विवाद में सभी आरोपी प्रथमेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से प्रथमेश के सिर पर हमला कर दिया। इससे प्रथमेश का सिर फट गया, इसके बावजूद आरोपी उसे रॉड से पीटते रहे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रतापगढ़ के कोठा निवरिडा निवासी प्रथमेश कुमार पर उनके दोस्त ने 20 अगस्त को दो साथियों के साथ रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। प्रथमेश को मरा समझ कर आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित के चचेरे भाई प्रकाश तिवारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रकाश ने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे प्रथमेश के पास उसके दोस्त अमेठी जिले के बेसडा निवासी रोहित पांडेय ने कॉल की। उसने भाई को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिलने के लिए बुलाया। प्रथमेश जब रोहित की बुलाई जगह पर पहुंचा तो वहां श्याम मिश्रा और मंगलम पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सभी प्रथमेश से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से प्रथमेश के सिर पर हमला कर दिया। इससे प्रथमेश का सिर फट गया, इसके बावजूद आरोपी उसे रॉड से पीटते रहे। भाई के कुछ हरकत नहीं करने पर आरोपी उसे मरा समझकर भाग निकले। प्रकाश ने बताया कि राहगीरों ने भाई को मरणासन्न देख कर उसके पास से मिले मोबाइल से उन्हें और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सिर में आए 18 टांके, टूटा हाथ
अस्पताल में जांच पर प्रथमेश का एक हाथ और नाक की हड्डी टूटने की बात पता चली। उसके सिर में 18 और आंख के पास तीन टांके लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा विवेक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। प्रथमेश अभी पूछताछ में विवाद का कारण बता नहीं पाए हैं। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।