फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने दिए सफलता के टिप्स, बोले- अंग्रेजी भाषा नहीं एक स्किल है, हर कोई इसे सीखे...

Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee in National PG College in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अंग्रेजी महज भाषा नहीं, बल्कि एक स्किल है। हर किसी को इसे सीखना चाहिए। बड़े शहरों में अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए यह सबसे जरूरी स्किल है। मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने नेशनल पीजी कॉलेज के कार्यक्रम मैपिंग योर फ्यूचर प्री एडमिशन काउंसिलिंग में ये बातें कहीं।



उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर सफलता हासिल करनी है तो लक्ष्य के प्रति डटना होगा। जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा, उनका सफर बहुत छोटी जगह से शुरू हुआ, लेकिन आज वह जहां हैं वो जगह बहुत बड़ी है। 

Manoj Bajpayee in National PG College in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों के कई डायलॉग बोले तो छात्र झूम उठे।
Manoj Bajpayee in National PG College in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्री काउंसिलिंग सेशन में आरजे प्रतीक, आरजे राशि, मोटिवेशनल स्पीकर चारू श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी छात्रों को सफलता पाने के टिप्स दिए। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा, नेशनल पीजी कॉलेज लंबे समय से विद्यार्थियों को अकादमिक माहौल देता आ रहा है। यहां के छात्र देश-विदेश में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee in National PG College in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

कोनेश्वर मंदिर में की पूजा
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा की। मंदिर से निकलने पर प्रसंशकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee in National PG College in Lucknow.
मनोज बाजपेयी - फोटो : amar ujala

मनोज बाजपेयी ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है... के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। होटल ताज में पत्रकारों से इस पर बात भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed