फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, कमरे में मिले बुलेट व खून के निशान

Thu, 23 May 2019 04:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 23 May 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
man injured after being shot in lucknow
खून से लथपथ कपड़ा और पड़ी बुलेट - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ मेंं मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिवारीजन उसे आननफानन में लोहिया अस्पताल ले गए। सोशल मीडिया से भनक लगने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिवारीजन ने शराब के ठेके पर झगड़े में गोली मारे जाने की की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुष्टि न होने पर पुलिस टीम उसके घर पहुंची। कमरे में खून के निशान व बुलेट मिलने पर घर वालों से तहकीकात शुरू की गई। 

man injured after being shot in lucknow
पड़ी चप्पल - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मड़ियांव थाना क्षेत्र में अलीगंज के सेक्टर-ए में एक युवक को गोली मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आननफानन में परिवारीजन का मोबाइल नंबर मालूम करके संपर्क किया गया। पता चला कि गोली लगने से घायल नवीन तिवारी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। 

man injured after being shot in lucknow
पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला

पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी व अन्य लोगों ने शराब ठेके पर झगड़े में गोली मारे जाने की जानकारी दी। बताया कि दोस्तों के बुलावे पर ठेके पर गए नवीन का दो लोगों से विवाद हो गया। हमलावर उस पर फायर करके भाग निकले। गोली हाथ व जबड़े पर लगी है। लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए नवीन को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
man injured after being shot in lucknow
लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को नवीन के साथ ट्रॉमा सेंटर भेजा और खुद टीम लेकर शराब ठेके पर तहकीकात की। झगड़े व फायरिंग की पुष्टि न होने पर नवीन के घर पहुंचे। परिवारीजन से बातचीत में मामला संदिग्ध नजर आने पर घर में छानबीन शुरू की। फर्श पर खून के धब्बे और मेज पर खून साफ किए जाने का निशान नजर आया। खून साफ करने में इस्तेमाल कपड़ा और एक बुलेट मिली।
विज्ञापन
man injured after being shot in lucknow
खून से सना कपड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराने की बात कहकर कमरा बंद कराया और परिवारीजन से तहकीकात शुरू की। शराब ठेके पर गोली लगने की खबर पर नवीन को तुरंत अस्पताल ले जाने का बयान दे रहे परिवारीजन घर में खून के निशान के सवाल पर चुप्पी साध गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नवीन की हालत में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed