फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलेशियाई कलाकारों ने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत की रामलीला, मां मंथरा तो बेटी बनी जनक दुलारी, तस्वीरें

Fri, 02 Nov 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Malaysian artists presented Ramlila in Lucknow
मलेशियाई कलाकार - फोटो : amar ujala
आधा दर्जन वाद्य यंत्रों की धुन पर भरतनाट्यम की भाव भंगिमाओं से रामायण के एक के बाद एक मंच पर उतरते प्रसंगों ने बृहस्पतिवार को देखने वालों का दिल जीत लिया। मौका था आईसीसीआर की ओर से लखनऊ के पर्यटन भवन सभागार में आयोजित रामलीला मंचन का, जिसमें मलेशियाई कलाकारों ने नृत्य शैली में पांच प्रसंगों का करीब 65 मिनट तक मंचन किया। 

 
Malaysian artists presented Ramlila in Lucknow
मलेशियाई कलाकार - फोटो : amar ujala
दिल्ली में चल रहे चौथे अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तहत आयोजित प्रस्तुति की शुरुआत राक्षसों का विनाश करने के लिए राजा दशरथ से भगवान राम को मांगने के दृश्य से हुई। इसके बाद एक-एक कर 11 कलाकारों ने राक्षस वध, फुलवारी लीला, धनुष भंग, सीता विवाह, कैकेई वरदान, राम वनगमन, दशरथ मरण, सीता हरण, राम-रावण युद्ध के दृश्य दिखाए। नृत्य शैली के मंचन में कलाकारों ने हाथों और आंखों के भावों से दृश्यों को जीवंत बनाया।
Malaysian artists presented Ramlila in Lucknow
मलेशियाई कलाकार - फोटो : amar ujala
 दशरथ मरण के प्रसंग के समय एक चर्चित मूवी में सुनाई पड़ी बांसुरी वादन की सुरीली धुन ने भी मंचन को यादगार बनाया। हाथों के भाव से धनुष का बनाना, भुजाओं से हरण का दृश्य, फुलवारी लीला में गेंद खेलने के अलावा अन्य दृश्य खास बने। अतिथियों में गायिका पद्मा गिडवानी, नगर के नवाब जाफर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaysian artists presented Ramlila in Lucknow
मलेशियाई कलाकार - फोटो : amar ujala
ये कलाकार हुए शामिल
रामलीला के दौरान मंच पर राम के किरदार में परमजोति मुथुवेलु, लक्ष्मण के किरदार में गोपीनाथन, सीता के किरदार में दलीन्या रुबी, दशरथ-ऋषि-रावण के किरदार में गणेशन मुनुसामी, कौशल्या के किरदार मेें कुमुदनी नदाराजा उतरीं। इसके अलावा अन्य किरदारों को पी मलीगा पेरुमल, एम. कमलादेवी वी., पेमा बालाकृष्णन, परमेश्वरी मनिवम, सरला रागवन और शीलादेवी सलीतोरे ने भी कई प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। संचालन प्रतुल जोशी ने किया। 
 
विज्ञापन
Malaysian artists presented Ramlila in Lucknow
मलेशियाई कलाकार - फोटो : amar ujala
लखनऊ आते ही हुई राम की तरक्की
भरतनाट्यम रामलीला में राम की भूमिका निभाने वाले परमजोति मुथूवेलु की लखनऊ आते ही तरक्की हो गई। मलेशियाई संसद में ऊंचे सरकारी ओहदे पर कार्यरत परमजोति ने बताया कि वे पिछले 29 सालों से रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाते आ रहे थे, लेकिन लखनऊ आते ही उन्हें राम का किरदार निभाने का मौका मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed