फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों और मछली पकड़ने के समय किया जाता है कोली लोकनृत्य, सीएम-राज्यपाल ने लिया आनंद, तस्वीरें

Wed, 02 May 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 May 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
maharashtra day celebration in uttar pradesh rajbhawan.
महाराष्ट्र दिवस - फोटो : amar ujala

गणेशोत्सव, सिंहस्थ कुंभ से लेकर लोककला कोली नृत्य। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर हुए आयोजन में मंगलवार को पूरा महाराष्ट्र लखनऊ के राजभवन में अपने सांस्कृतिक वैभव के साथ उतरा। स्थानीय कलाओं के साथ यूपी के साथ जुड़ाव के प्रतीकों का प्रदर्शन मराठी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए किया। कार्यक्रम में खुद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा चीफ जस्टिस डीबी भोंसले भी मौजूद रहे।

maharashtra day celebration in uttar pradesh rajbhawan.

कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सिंहस्थ कुम्भ मेला नासिक 2015 की सफलता की कहानी एक ऑडियो-वीडियो की मदद से बताई गई। कार्यक्रम में रंग भरने का काम भूप राग से सूर्यदेव का स्वागत कर कलाकारों ने किया।

maharashtra day celebration in uttar pradesh rajbhawan.

वहीं, गणेश उत्सव का अभिन्न अंग और मुंबई की पहचान बन चुकी मटकी फोड़ने की कला का प्रदर्शन भी किया गया। पहले स्वाधीनता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के ऊपर एक नृत्य नाटिका का प्रदर्शन हुआ तो वहीं यूपी और महाराष्ट्र के प्राचीन संबंधों के प्रतीक भगवान श्रीराम के जन्म पर एक गीतमाला का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
maharashtra day celebration in uttar pradesh rajbhawan.

कार्यक्रम का आकर्षण कोली लोकनृत्य रहा। इस नृत्य को कोली समाज शादियों और मछली पकड़ने के समय विशेष वेषभूषा में करता है। गोंदल लोक कला का भी आयोजन हुआ।

विज्ञापन
maharashtra day celebration in uttar pradesh rajbhawan.

कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चीफ जस्टिस डीबी भोंसले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed