फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव गैंगरेप कांड में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी सीबीआई

Wed, 02 May 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 May 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
cbi to submit status report in allahabad highcourt.

उन्नाव प्रकरण में सीबीआई बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर 12 अप्रैल से अब तक जांच के प्रत्येक बिंदु पर अपना पक्ष रखेगी। सूत्रों का कहना है कि कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए जांच अधिकारी इलाहाबाद पहुंच गए हैं। सीबीआई उन चारों मामलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट कोर्ट को देगी जो इस प्रकरण से जुड़ी हुई हैं। इनमें दो मारपीट और दो मामले अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के हैं।

cbi to submit status report in allahabad highcourt.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। माखी थाने के तत्कालीन एसओ और निलंबित पुलिस कर्मियों से पूछताछ हो चुकी है। अब सीबीआई जल्द ही उन्नाव की तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी से पूछताछ करेगी।

cbi to submit status report in allahabad highcourt.

मालूम हो कि 3 अप्रैल को मारपीट के दिन विधायक एसपी के कैंप ऑफिस पहुंचे थे और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पीड़ित की ओर से एफआईआर नहीं लिखने दी थी। गौरतलब है कि सीबीआई 12 अप्रैल से इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cbi to submit status report in allahabad highcourt.

पीड़िता ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पुलिस कर्मियों पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच जरूरी है। इनमें से कुछ पुलिसकर्मियों से शुरुआती पूछताछ की जा चुकी है। कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट देने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। सीबीआई की कुछ टीमें उन्नाव में कैंप कर साक्ष्य और बयान दर्ज कर रही हैं।

विज्ञापन
cbi to submit status report in allahabad highcourt.

पीड़िता के परिवारीजनों के ओर से पुलिस पर जो आरोप लगाए गए हैं उसमें पीड़िता के पिता को फर्जी तरीके से फंसाना, विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर का नाम एफआईआर से निकालना, पीड़ित को ही जेल भेजना, गंभीर चोट के बाद भी सही इलाज न कराना और विधायक के दबाव में काम करना शामिल हैं।(आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed