{"_id":"661032b316c40f90000c2cf0","slug":"lucknow-super-giants-cricketer-had-a-metro-ride-in-lucknow-2024-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेट्रो राइड का लिया मजा, युवा खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेट्रो राइड का लिया मजा, युवा खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, तस्वीरें
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षुओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जहां उन्होंने आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के अमित मिश्रा, यश ठाकुर और प्रेरण मांकड़ जैसे खिलाड़ियों से मुलाकात की।
इस मौके पर युवाओं ने इन खिलाड़ियों से कई सवाल पूछे। एलएसजी के खिलाड़ियों ने भी उन्हें जमकर खेलने को प्रोत्साहित किया। यह नजारा शुक्रवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन का था, जहां एलएसजी के खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों रूबरू हुए। एलएसजी और बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों को यह मंच लखनऊ मेट्रो ने उपलब्ध कराया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार और एलएसजी के डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ मेट्रो ने खिलाडि़यों के लिए हजरतगंज से केडी सिंह मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा भी आयोजित की।
2 of 7
lucknow
- फोटो : amar ujala
सभी ने इस मेट्रो राइड का आनंद लिया और इन यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। लखनऊ मेट्रो ने एलएसजी के साथ मिलकर फोटो प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। जिसके तहत सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने हजरतगंज और चारबाग मेट्रो स्टेशन पर लगी मेट्रो- एलएसजी स्टैंडी के साथ सेल्फी खींच कर लखनऊ मेट्रो को भेजी थी।
3 of 7
प्रशंसक के लिए टीशर्ट पर ऑटोग्राफ देते अमित मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
एलएसजी के स्टार अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़ और यश ठाकुर ने प्रतियोगिता के विजेता शौर्य कुमार, ईशा रावत, पवेन्द्र, आशुतोष मिश्रा और विवेक मौर्य को एलएसजी की आधिकारिक टीशर्ट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
युवा क्रिकेटरों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी़।
- फोटो : amar ujala
युवा क्रिकेटरों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
मेट्रो में सफर के दौरान अमित मिश्रा ने बच्चों को ऑटोग्राफ देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।