{"_id":"62e210c5866b987ec30a8e5e","slug":"lucknow-suicide-case-junior-engineer-shailendra-kumar-close-pradeep-told-the-whole-story-of-the-last-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर के करीबी प्रदीप ने बताई आखिरी रात की पूरी कहानी, शैलेंद्र ने अपने भाई से किया था ये वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर के करीबी प्रदीप ने बताई आखिरी रात की पूरी कहानी, शैलेंद्र ने अपने भाई से किया था ये वादा
Thu, 28 Jul 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Suicide case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार (42) ने अपनी पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। घर के अंदर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें करोड़ों रुपये बाजार में लोगों द्वारा फंसाने की बात सामने आई है। चार लोगों पर मृतक जेई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नोट में लिखा कि एक ने उनसे लोन कराने के लिए मोटी रकम हड़प ली। तो एक ने जमीन का एग्रीमेंट करवाकर रुपये नहीं दिए। तो एक ने प्लाट का एग्रीमेंट कराया और शैलेंद्र से 20 प्रतिशत ब्याज हर महीने वसूलता रहा। वहीं एक धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
Lucknow Suicide case
- फोटो : ट्विटर
जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि नोट शैलेंद्र ने ही लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर चारों की तलाश में दबिश दी। देर शाम को दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो की तलाश में दबिश जारी है।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी से पहले शैलेंद्र ने जहां अपने दोस्त व कृषि विभाग में तैनात जगन्नाथ शर्मा को कॉल किया तो वहीं पत्नी ने घर से कुछ दूर रहने वाले प्रदीप को कॉल किया। प्रदीप के मोबाइल पर जब शैलेंद्र की पत्नी ने कॉल गया तो वह नहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Suicide case
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप ने बाथरूम से निकलने के बाद कॉल किया तो दो बार रिसीव नहीं हुआ। तीसरी बार में गीता ने कॉल रिसीव किया तो सिर्फ इतना ही कहा कि भैया आप घर आ जाइए कुछ जरूरी है...। इसके बाद कॉल कट गई। प्रदीप उनके घर पहुंचे तो वहां पर पुलिस पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
Lucknow Suicide case
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले गए थे केरल घूमने
प्रदीप के मुताबिक, दो महीने पहले उनका व शैलेंद्र का परिवार केरल घूमने गया था। प्रदीप ने बताया कि शैलेंद्र अपने बेटे प्रशांत को अच्छा क्रिकेटर बनाना चाहता था। करीब 15 दिन पहले शैलेंद्र ने अपने बेटे का इंदौर की क्रिकेट अकादमी में दाखिला कराया था। प्रदीप के मुताबिक, दोनों रात में साथ थे तो इस दौरान शैलेंद्र ने बेटे प्रशांत से भी बात की थी। उससे भी सामान्य तरीके से बातचीत की।
प्रदीप के मुताबिक, दो महीने पहले उनका व शैलेंद्र का परिवार केरल घूमने गया था। प्रदीप ने बताया कि शैलेंद्र अपने बेटे प्रशांत को अच्छा क्रिकेटर बनाना चाहता था। करीब 15 दिन पहले शैलेंद्र ने अपने बेटे का इंदौर की क्रिकेट अकादमी में दाखिला कराया था। प्रदीप के मुताबिक, दोनों रात में साथ थे तो इस दौरान शैलेंद्र ने बेटे प्रशांत से भी बात की थी। उससे भी सामान्य तरीके से बातचीत की।