{"_id":"6652d31e374da917400f10b7","slug":"lucknow-retired-ias-wife-murder-call-to-112-did-not-go-through-had-to-go-to-police-post-and-give-information-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल: 112 पर नहीं लगी कॉल... चौकी पर जाकर देनी पड़ी सूचना; सवा घंटे बाद आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल: 112 पर नहीं लगी कॉल... चौकी पर जाकर देनी पड़ी सूचना; सवा घंटे बाद आई पुलिस
Sun, 26 May 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 May 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हत्या और लूट की वारदात की सूचना देने के लिए कई बार पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लगाया। लेकिन नंबर नहीं लगा। दरअसल, रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र ने कई बार 112 नंबर डायल किया, पर रिस्पॉन्स नहीं मिला। आखिर में उनके ड्राइवर रवि ने रिंग रोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चौकी के पुलिसकर्मी और फिर अफसर मौके पर पहुंचे।
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
गोल्फ खेलकर देवेंद्र घर लौटे थे तो मुख्य गेट खुला हुआ था। अमूमन ऐसा नहीं होता है। वहीं, पहली मंजिल का दरवाजा जो अंदर से बंद रहता था वह भी खुला मिला। इससे उनके मन में शंका आई। जैसे ही वे भीतर गए तो देखा मोहिनी मृत पड़ी हैं।
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर नीचे से रवि ऊपर पहुंचा। दोनों मिलकर 112 नंबर डायल करने लगे, लेकिन मशक्कत के बाद भी नंबर नहीं लगा। तब चौकी पर जाकर सूचना देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
पॉश इलाके में वारदात से दहशत
जहां घटना को अंजाम दिया गया, वह गेटेड सोसाइटी है। कई बड़े अफसर रहते हैं। ऐसी सोसाइटी में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से लोग दहशत में हैं।
जहां घटना को अंजाम दिया गया, वह गेटेड सोसाइटी है। कई बड़े अफसर रहते हैं। ऐसी सोसाइटी में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
किरायेदार ने तीन दिन पहले खाली किया मकान
देवेंद्र के घर एक किरायेदार भी रहता था। डेढ़ महीने पहले उसने यहां रहना छोड़ दिया था। तीन दिन पहले वह सामान ले गए। इससे ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह खाली हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बैकुंठ धाम पर मोहिनी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उनका छोटा सौतेला बेटा अंतिम संस्कार में मौजूद रहा, लेकिन बड़ा सौतेला बेटा प्रांजल नहीं पहुंचा।