फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक चोरी मामले में नया खुलासा: इन पांच खास सिम का इस्तेमाल, रोज उपयोग वाले नंबर कर दिए थे बंद; पूरी कहानी

Wed, 25 Dec 2024 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 08:55 AM IST
सार

इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी का मामले में नया खुलासा हुआ है। गिरोह ने रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन कर स्विच ऑफ रखे थे। गिरोह ने वारदात में पांच खास सिम का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case Five special SIMs were used in the crime
Lucknow Overseas Bank robbery - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकरों की काटकर करोडों के जेवरात और नकदी पार करने वाले गिरोह ने पुलिस को चकमा देने के लिए हर तैयारी की थी। गिरोह वारदात के दौरान खास पांच सिम का इस्तेमाल कर रहा था। इन नंबरों का इस्तेमाल गिरोह वारदात के दौरान ही करता और उसके बाद बंद कर देता था। 


इस बार वारदात के बाद दो सिम का वे इस्तेमाल करते रह गए, जिससे पुलिस उनकी लोकेशन को आसानी से ट्रेस कर सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह ने वारदात में लगने वाले वक्त का भी आकलन कर लिया था। सबकी जिम्मेदारियां तय कर दी गई थी। 
Lucknow Overseas Bank robbery case Five special SIMs were used in the crime
Lucknow Overseas Bank robbery case - फोटो : अमर उजाला
कौन बाहर की हरकत पर नजर रखेगा, कौन-कौन अंदर जाएगा, कौन लॉकर काटेगा, सब पहले से तय था। लगने वाले वक्त को देखते हुए बाहर की टोली से संपर्क में रहने के लिए उन्हीं खास पांच सिम का इस्तेमाल किया।

सातों बदमाशों ने रोजाना इस्तेमाल होने वाले अपने-अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके रख दिए थे। वारदात से पहले दूसरे नंबरों को ऑन किया गया। इसी से वे आपस में बात कर रहे थे। पांचों मोबाइल को वारदात के बाद स्विच ऑफ करना था। तीन मोबाइल फोन तो स्विच ऑफ कर दिए गए, लेकिन दो को ऑफ करना भूल गए। 
 
Lucknow Overseas Bank robbery case Five special SIMs were used in the crime
चोरों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से वारदात के वक्त बैंक के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। उस दौरान सक्रिय रहे दो मोबाइल नंबर ऑन थे। इनकी लोकेशन ट्रेस करती हुई पुलिस गिरोह तक पहुंच गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case Five special SIMs were used in the crime
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसी अंदाज में करते थे वारदात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह ने इसके पहले जितनी वारदात अंजाम दी, उन सभी में यही तरीका अपनाया था, जिस सिम का वो रोजाना इस्तेमाल करते थे, उसको बंद कर अस्थायी नंबर चालू करते। वारदात के बाद उन नंबरों को बंद कर दिया जाता, ताकि वे ट्रेस न हो सकें। पूछताछ में भी गिरफ्तार आरोपियों ने यह कुबूल किया।
 
विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case Five special SIMs were used in the crime
बैंक के अंदर बात करता चोर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के एक ढाबे पर खाया था खाना
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाजीपुर जिला पहुंच गए थे। यहां से सभी बिहार जाने वाले थे। जिले के एक ढाबे पर सभी ने खाना खाया था। इसके बाद वे अलग-अलग हो गए। पुलिस के पीछे लगे होने की आशंका पर तीन-चार बदमाश लखनऊ आ गए। चूंकि सर्विलांस टीम को उनकी लोकेशन मिल रही थी, इसलिए मुठभेड़ में ये दबोच लिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed