{"_id":"687874f4db82f120860ac148","slug":"lucknow-murder-daughter-body-lying-beside-her-mother-relations-with-her-lover-udit-and-roshni-told-whole-story-2025-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बगल में बेटी की लाश... 'कातिल मां' ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध, उदित और रोशनी ने किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बगल में बेटी की लाश... 'कातिल मां' ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध, उदित और रोशनी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
सार
लखनऊ में छह साल की मासूम की हत्या करने वाली 'कातिल मां' और उसके प्रेमी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मासूम बेटी ने देखा था। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने घिनौना काम भी किया।
विज्ञापन
Lucknow Murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी मां और उसके प्रेमी ने पूछताछ में ऐसा दिल दहलाने वाला खुलासा किया है कि पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी ने की थी सोना की पिटाई
खंदारी बाजार में छह साल की बेटी सोना की हत्या करने वाली रोशनी और उसके प्रेमी उदित ने जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, रविवार को सोना ने ब्लूटूथ स्पीकर को घर में कहीं छिपा दिया था। इसको लेकर रोशनी ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोना रोते-रोते सो गई थी।

मां रोशनी खान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी ने प्रेमी से शराब और मीट लाने के लिए कहा
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोना के सो जाने के बाद रोशनी ने हुसैनगंज निवासी प्रेमी उदित को फोन किया। उससे शराब और मीट लाने के लिए कहा। उदित के पहुंचने पर दोनों ने पार्टी की। थोड़ी देर बाद सोना की नींद खुल गई। वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उदित और रोशनी आपत्तिजनक हालत में थे।

कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोना ने रोशनी और उदित को आपत्तिजनक हालत में देखा
पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, सोना ने दोनों को ऐसी हालत में देखकर कहा था कि वह पापा को यह सब बताएगी। यह सुनकर दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया और शाहरूख को उनकी हरकतों का पता न चले, इसके लिए सोना की हत्या कर दी।
पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, सोना ने दोनों को ऐसी हालत में देखकर कहा था कि वह पापा को यह सब बताएगी। यह सुनकर दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया और शाहरूख को उनकी हरकतों का पता न चले, इसके लिए सोना की हत्या कर दी।
विज्ञापन
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को फंसाने की रची साजिश
इसके बाद भी दोनों ने शव के बगल में संबंध बनाए। इस दौरान दोनों ने हत्या में शाहरूख को फंसाने की साचिश रची। फिलहाल छह साल की बेटी सोना की हत्या करने वाली मां रोशनी को पुलिस ने उसके प्रेमी उदित के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।