फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती विवाद का लखनऊ कनेक्शन, जावेद जमकर बरसे तो शबाना ने फेंक दिया था माइक

Tue, 21 Nov 2017 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Nov 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
lucknow connection of controversies related to padmavati.

फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को टाल दिया गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, बयानों ने भी लगातार आग में घी डालने का काम किया है। अभी हाल ही में लखनऊ आए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने राजपूतों को अंग्रेजों को गुलामी करने वाला करार दिया और कहा कि वो अंग्रेजों के दरबार में 200 साल तक गुलामी करते रहे और अब प्रतिष्ठा की बात करते हैं।



वहीं, उनकी पत्नी व मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस विवाद पर बात करने से ही इनकार कर दिया। उनसे जब इस मसले पर सवाल किया गया तो उन्होंने माइक फेंक दिया और कहा कि वो गुंडों के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। संयोग देखिए कि ये दोनों ही बातें लखनऊ में हुई। जहां से खुद जावेद अख्तर आते हैं।

lucknow connection of controversies related to padmavati.

निर्माता की सफाई, बेहतर ढंग से दिखाई गई राजपूतों की वीरता, मर्यादा और परंपराएं
वहीं, विवाद बढ़ता देख फिल्म की रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। फिल्म की निर्माता कंपनी के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए दावा किया था कि इस फिल्म में राजपूतो की वीरता, मर्यादा और परंपराओं को बेहतर ढंग से दिखाया गया है। इसके बावजूद फिल्म पर विवाद कम नहीं हुआ और लगातार दिये जा रहे बयानों ने विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

lucknow connection of controversies related to padmavati.
सीएम योगी ने कहा कि संजय-दीपिका भी सजा के हकदार
अभी तक मामले में चुप्पी साधे रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि अगर दीपिका का सिर काटने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने की बात गलत है तो किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना भी गलत है। इस मामले में‌ फिल्म से जुड़े लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए।

सीएम योगी ने यह प्रति‌क्रिया हरियाणा के बीजेपी नेता कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू के बयान पर दी। जिन्होंने ऐलान किया था कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 'सिर काटने' वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow connection of controversies related to padmavati.

योगी के अलावा, सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने भी इस मसले पर टिप्पणी की रामपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हम 40 साल से कह रहे हैं कि राजा-महराजा अंग्रेजों के दलाल थे। जो लोग अंग्रेजों के दलाल थे वही आज फिल्म का विरोध कर रहे हैं।' आजम ने लोगों को मुगल-ए-आजम फिल्म की याद दिलाते हुए कहा एक फिल्म आई थी मुगल-ए-आजम। जिसमें अनारकली को अकबर के बेटे की महबूबा दिखाया गया था। बाप को बेटे के सामने युद्घ के मैदान में खड़ा किया गया। इसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। मुसलमानों ने कभी इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि मुसलमानों का दिल इतना छोटा नहीं कि एक फिल्म उनके इतिहास को खराब कर दे।

विज्ञापन
lucknow connection of controversies related to padmavati.
इन राज्यों के मुख्यमंत्री कर रहे हैं विरोध
राजस्‍थान, मध्य प्रदेश और पंजाब के मुख्यमं‌त्रियों ने भी फिल्म का विरोध किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो फिल्म को राज्य में रिलीज न करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पद्मावती को 'राष्ट्रमाता' तक की संज्ञा दे डाली। देश के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका है जब चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान व पंजाब) ने किसी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 इसके पहले भी धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कहकर फिल्मों का विरोध हुआ है लेकिन इतना ज्यादा हल्ला कभी नहीं हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed