{"_id":"57c95d704f1c1b5a212cbe39","slug":"loot-in-bkt-by-kachchha-baniyan-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान गिरोह ने तीन घरों से पार किया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा-बनियान गिरोह ने तीन घरों से पार किया लाखों का माल
Fri, 02 Sep 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बीकेटी डकैती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के बीकेटी इलाके में गुरुवार देर रात बदमाशों ने तीन घरों में जमकर कहर बरपाया। बदमाशों की संख्या 9 बताई जा रही है। पीड़ितों के मुताबिक ये सभी लोग कच्छा और बनियान पहने थे। ये बदमाश इन घरों से लाखों रुपये के नकदी और जेवर लेकर भाग गए।
2 of 4
बीकेटी डकैती
- फोटो : amar ujala
इंटौंजा के गांव नेवादा में रहने वाले किसान अशोक कुमार के घर करीब 11 बजे कच्छा-बनियान पहने 9 लोग असलहे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर दाखिल हुए। बदमाशों ने किसान को बंदूक की नोक पर लेकर पत्नी, बच्चों और चचेरे भाई को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे 40 हजार के जेवरात, दो मोबाइल और 7 हजार रुपये नगद लेकर सभी को कमरे में बंद करके भाग निकले।
3 of 4
बीकेटी डकैती
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बदमाशों नेवादा के किसान कन्हैयालाल यादव के घर पहुंचे। यहां किसान की पत्नी मुन्नीदेवी, पोती रुचि औ पोते दीपू को मारपीट कर घायल किया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद 5 हजार की नगदी, मोबाइल और 35 हजार के जेवर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बीकेटी डकैती
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बदमाशों ने सूरजपुर गढा के किसान धीरज कुमार शुक्ला के घर को निशाना बनाया। यहां घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर 50 हजार रुपये नगद, एक लाख के जेवर और सामान लूटकर भाग गए। इसी बीच घर के कुछ सदस्य जो छत पर सो रहे थे उन्हें बदमाशों की आहट मिली तो उन्होंने शोर मचाकर पुलिस बुलाई। पुलिस चोरी किए गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर तलाशी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।