फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी स्टाइल में भागने वाले गैंगस्टर ने धमकी के बाद जेल से ही करा दी पत्नी की हत्या!

Fri, 02 Sep 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 02 Sep 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
gangster ashok rathi wife murdered and accused burn the santro car which they use in crime
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर की पत्नी की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब गैंगस्टर की पत्नी अपनी 6 साल की बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टॉप पर पहुंची थी। करीब 3 महीने पहले गैंगस्टर की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ जेल से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

gangster ashok rathi wife murdered and accused burn the santro car which they use in crime
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव पुलिस के डीसीपी दीपक सहारन के अनुसार गुड़गांव के सोहना रोड पर अलीपुर गांव के बस स्टॉप पर सुबह तकरीबन 8:00 बजे गुड़गांव के सबसे पुराने गैंगस्टर की पत्नी सुषमा राठी अपनी 6 साल की बेटी को स्कूल बस में छोड़ने आई थी।

gangster ashok rathi wife murdered and accused burn the santro car which they use in crime
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या के आरोप‌ियों ने जलाई अपनी कार - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही सुषमा ने अपनी बेटी को स्कूल बस में बिठाया और बस के निकलते ही एक सेंट्रो कार में आए हमलावरों ने सुषमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में सुषमा को तीन से चार गोलियां लगी जिसकी वजह से उस की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही भोंडसी पुलिस थाने से तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सुषमा को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक सुषमा दम तोड़ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gangster ashok rathi wife murdered and accused burn the santro car which they use in crime
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गोली मारने वाले हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी तो पुलिस के हाथ नहीं लग पाई लेकिन पुलिस इतना जरुर पता लगाने में सफल हो गई है कि बदमाशों ने वारदात में सेंट्रो कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को सूचना मिली कि पलवल थाने के अंतर्गत आने वाले धतीर गांव में एक सेंट्रो कार जलती हुई मिली है जानकारी मिलते ही गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी तुरंत पलवल के लिए रवाना हो गए। दूसरी ओर पुलिस की माने तो कुछ साल पहले गैंगस्टर अशोक राठी ने अपनी सास और साले की हत्या करवा दी थी जिस आरोप में अशोक राठी को पलवल की अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
gangster ashok rathi wife murdered and accused burn the santro car which they use in crime
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या के आरोप‌ियों ने जलाई कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं यूपी में एक हत्या के मामले में अशोक राठी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। हरियाणा में चल रहे एक अन्य मामले में 24 मार्च साल 2014 को यूपी पुलिस अशोक राठी को अदालत में पेश करने के लिए गुड़गांव लेकर आई थी लेकिन अशोक राठी एक होटल पर यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल को शराब पिला कर फरार हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed