केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन पत्र में स्मृति इरानी की शिक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद थे। नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यालय में विधिवत हवन-पूजन किया। बाद में पास ही स्थित बूढ़न माता मंदिर में मत्था टेका और फिर रोड शो शुरू किया।
2 of 11
रोड शो दौरान स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो शुरू होते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर चल पड़े। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा भीड़ बढ़ती गई। भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी व सीएम पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की। स्मृति ईरानी पति के अलावा चुनिंदा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और करीब 2:25 बजे आरओ/डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
यह रहे स्मृति के प्रस्तावक
3 of 11
स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से दो सेट में दाखिल नामांकन पत्र में से एक में अमेठी विधायक गरिमा सिंह और दूसरे सेट में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी उनके प्रस्तावक रहे।
इंटरमीडिएट पास हैं स्मृति ईरानी
4 of 11
स्मृति इरानी का 2019 में भरा गया शपथ पत्र जिसमें ग्रैजुएशन पूरा न होने की बात लिखी है
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सीबीएसई बोर्ड से 1991 में हाईस्कूल व 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण की है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, वह ग्रेजुएट नहीं है, उन्होंने वर्ष 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग (पत्राचार) से बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई का उल्लेख किया है।
5 of 11
स्मृति इरानी का 2004 का शपथ पत्र जब वह चांदनी चौक से लड़ी थीं चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि जब वह 2004 में चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं तो उन्होंने एफिडेविट में अपनी डिग्री के बारे में लिखा था, बीए या बैचलर ऑफ आर्ट्स 1996 दिल्ली यूनिवर्सिटी(स्कूल ऑफ कोरसपॉन्डेंस)।