फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंगुली पर निशान, दिल में हिंदुस्तान : लखनऊ के चर्चित चेहरों ने डाले वोट, देखें तस्वीरें

Mon, 06 May 2019 10:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 06 May 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : known personalities cast their vote in lucknow photos
लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा अपनी पत्नी व्हीलचेयर पर लेकर पहुंचे। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लखनऊ में तमाम चर्चित चेहरों ने वोट डाले। शहर में 53.94 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह प्रतिशत 2014 की तुलना में एक फीसदी ज्यादा था। इस दौरान लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा अपनी पत्नी काे व्हीलचेयर पर लेकर पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। साथ ही कई अन्य नेताओं, अफसरों, अधिकारियों आदि ने भी वोट डाले।
lok sabha election 2019 : known personalities cast their vote in lucknow photos
मतदान - फोटो : amar ujala
लखनऊ से भाजपा के प्रत्याशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह पत्नी संग पोलिंग पहुंचे और वोट डाला। 

पांचवें चरण के चुनाव में प्रदेश में 57.33% वोट पड़े। जबकि वर्ष 2014 में इन 14 सीटों पर 56.92% मतदान हुआ था। यानी इस बार इन 14 सीटों पर 0.41% ज्यादा मतदान हुआ। वहीं, लखनऊ में 2014 के मुकाबले मतदान में महज एक फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि मोहनलालगंज दो फीसदी से ज्यादा वृद्धि के साथ मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास रहा। लखनऊ सीट पर 53.94% और मोहनलालगंज में 60.65% मतदान हुआ।
lok sabha election 2019 : known personalities cast their vote in lucknow photos
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सुबह की अपना वोट डाल दिया था। इस बार लखनऊ में गठबंधन की प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : known personalities cast their vote in lucknow photos
मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठन ने भी परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। 

सीईओ ने बताया कि सुबह में राजधानी समेत सभी जगह मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही लेकिन दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान धीमा रहा। शाम को फिर तेजी दिखाई दी।
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : known personalities cast their vote in lucknow photos
मतदान करने के बाद मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में मस्लिम धर्म गुरु मौलाना मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी मतदान किया। 

लखनऊ में मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और युवा भी वोट डालने पहुंचे। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed