फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइव कन्सर्ट में नहीं पहुंचीं सपना चौधरी, नाराज दर्शकों ने चलाये पत्थर, डांसर व आयोजकों पर केस दर्ज

Sun, 14 Oct 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
live concert of sapna chaudhary was cancel in lucknow
सपना चौधरी

डांसर सपना चौधरी के लाइव कंसर्ट में शनिवार को उस वक्त भगदड़ मच गई, जब कलाकार के नहीं आने की खबर दर्शकों को मिली। नाराज दर्शकों ने पुलिस व आयोजकों पर पथराव कर दिया, जबकि भगदड़ से तीन महिलाएं घायल हो गईं। उनके सिर में चोटें आईं। आशियाना पुलिस ने डांसर सपना चौधरी व आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

live concert of sapna chaudhary was cancel in lucknow
सपना चौधरी

डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए शनिवार की शाम से ही स्मृति उपवन में दर्शक जुट गए थे। शाम सात बजे से अन्य कलाकार मंच पर प्रस्तुति देने लगे। रात दस बजे तक सपना नहीं आई तो दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी और डांसर को मंच पर बुलाने की मांग करने लगे। सवा दस बजे के करीब आयोजक मंच पर आए और सपना चौधरी के न आने की घोषणा कर दी। 

live concert of sapna chaudhary was cancel in lucknow
सपना चौधरी

इतना सुनते ही दर्शक भड़क गए और वहां तोड़फोड़, पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन महिलाएं घायल हुईं। नाराज दर्शकों ने मंच के पीछे रखा सामान व पानी की बोतलें लूट लीं। हंगामा बढ़ने पर आयोजक फरार हो गए। जिला प्रशासन व पुलिस ने आयोजकों पर धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
live concert of sapna chaudhary was cancel in lucknow
सपना चौधरी

...तो क्या इसलिए नहीं आई सपना
हलवासिया बिल्डिंग स्थित ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट की ओर से आशियाना स्थित स्मृति उपवन में शनिवार को डांसर सपना चौधरी का लाइव कन्सर्ट आयोजित किया गया था। आयोजक आरवी उपाध्याय के मुताबिक, वह शहर के एक निजी होटल में रुकी हुई हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने बताया कि रात दस बजे तक कार्यक्रम की अनुमति थी और इस समय तक सपना मंच पर नहीं आई, इसलिए कैंसिल कर दिया गया। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि पूरी फीस पर विवाद था, इसलिए कार्यक्रम रद्द किया गया।

विज्ञापन
live concert of sapna chaudhary was cancel in lucknow
सपना चौधरी

25 लाख से अधिक की ठगी
करीब पांच हजार दर्शक सपना का डांस देखने के लिए पहुंचे थे। इसमें आमंत्रित दर्शक भी थे। टिकटों की कीमत 500 रुपये से 3000 रुपये तक रखी गई थी। आयोजकों पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed