फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, इंग्लैंड में पढ़ी मुलायम की छोटी बहू की 'लव स्टोरी', दाखिल किया पर्चा, तस्वीरें

Tue, 31 Jan 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jan 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Life of mulayam's younger daughter in law aparna yadav.

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। अपर्णा, सपा संस्‍थापक मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी व एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इसके सा‌थ ही उनका सियासी सफर भी शुरू हो गया है।

Life of mulayam's younger daughter in law aparna yadav.

अपर्णा मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा का प्रचार गीत भी गया था। अपर्णा सैफई महोत्सव और लखनऊ मोहत्सव में भी कई बार गा चुकी हैं।

Life of mulayam's younger daughter in law aparna yadav.

वो अपने बयानों सहित कई वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं। खबरों की मानें तो अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी पसंद करती हैं। मोदी की तारीफ में अपर्णा का ये बयान काफी चर्चा में रहा था, ‘जब मोदी जी ने झाड़ू उठाई तो देश भर में अभियान छिड़ गया। वो सभी के रोल मॉडल बन गए क्योंकि वो जो भी कहते हैं, उसे करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Life of mulayam's younger daughter in law aparna yadav.

इतना ही नहीं तेज प्रताप की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ अपनी सेल्फी को अपर्णा कई दिन तक सोशल साइट की प्रोफाइल पिक्चर बनाए रही थीं। वहीं अपर्णा प्रदेश सरकार की ख‌िंचाई करके भी चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ‘यूपी में भौकाल मंत्रालय चलता है।’

विज्ञापन
Life of mulayam's younger daughter in law aparna yadav.

आमिर खां के सहष्णुता पर द‌िए गए बयान के बाद अपर्णा ने कमेंट किया था कि यह साबित हो गया कि आमिर खां केवल एक्टर हैं। उन्होंने कुछ देशभक्ति फिल्मों में काम किया है लेकिन पत्नी को देशभक्ति नहीं सिखा पाए। गलती हमारी है, हमने आपसे बहुत उम्मीद लगा रखीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed